नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डा. घनश्याम अनुरागी ने ली शपथ

0
46

नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डा. घनश्याम अनुरागी ने ली शपथ

उरई(जालौन)। नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने जोरदार जलसे के साथ शपथ ली। पहले जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने उन्हें शपथ दिला कर इस पद पर विधिवत आसीन किया। इसके बाद अनुरागी ने सदस्यों को शपथ दिलाई। पहले दिन से ही विग्रह का संकेत देते हुए अनुरागी के खिलाफ चुनाव में पराजित हुई उर्मिला सोनकर खाबरी सहित तमाम विपक्षी खेमा कार्यक्रम से नदारत रहा। कुल 9 सदस्यों ने शपथ नहीं ली।
शपथ ग्रहण के लिए सुबह 11 बजे का समय निर्धारित किया गया था जिलाधिकारी जिला पंचायत परिसर में दाखिल होने होकर सीधे मंच पर पहुँचीं पहले उनका और मंचासीन विधायकों में नरेंद्र पाल सिंह जादौन, गौरीशंकर वर्मा व मूलचंद्र निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह बना, महामंत्री दिलीप दुबे, अखिल राजपूत, स्वयं घनश्याम अनुरागी का जिला पंचायत स्टाफ ने बुके भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद शपथ ग्रहण की प्रक्रिया शुरू हुई। संचालन युद्धवीर कंथरिया ने किया अध्यक्ष को शपथ ग्रहण कराने के बाद जिलाधिकारी प्रस्थान कर गयीं। इसके बाद अध्यक्ष ने सदस्यों की शपथ कराई। शपथ समारोह में उर्मिला सोनकर के अलावा निशा देवी, उमा देवी, निर्दोष यादव, संजीव, रामेन्द्र त्रिपाठी , देवेन्द्र सोनी, अर्चना और मालती भी कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे। हालांकि इससे कोरम पर कोई असर नहीं हुआ। अनुरागी ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम के तत्काल बाद सुचारू रूप से बोर्ड की पहली बैठक की। समारोह में पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर, केशव सिंह सेंगर, रामपुरा नगर पंचायत के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह और जनपद के कई प्रमुख भाजपा नेता, मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।