Homeजालौननोडल अधिकारी ने किया कान्हा गौशाला का निरीक्षण।।

नोडल अधिकारी ने किया कान्हा गौशाला का निरीक्षण।।

नोडल अधिकारी ने किया कान्हा गौशाला का निरीक्षण।।

 

रामपुरा:- प्रदेश सरकार गौशालाओं के रखरखाव व पशुओ को मिलने वाले खाद्यान को लेकर सजक हैं। समय समय पर निरीक्षण कर इनकी जमीनी हकीकत के बारे में अधिकारियों द्वारा सरकार को रूबरू कराया जा रहा हैं। इसी क्रम में आज आदर्श नगर पंचायत रामपुरा में बनी कान्हा गौशाला का लखनऊ से आये नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक डॉ अनिल शर्मा व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वी पी सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया।
नोडल अधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान प्रत्येक पटल की जानकारी बारीकी से ली। अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने नोडल अधिकारी डॉ अनिल कुमार शर्मा को जानकारी उपलब्ध कराई। नोडल अधिकारी द्वारा गायों को मिलने वाले हरे चारे को देखा, भूसा भंडारण को देखा साथ ही गायों के लिए पानी की व्यवस्था को भी देखा। नोडल अधिकारी द्वारा गायों के वर्गीकरण के बारे में अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार से जानकारी ली। ईओ राजीव कुमार ने बताया कि गौशाला में कुछ गाये बड़ी है तो कुछ छोटी हैं। जिसके कारण उनको पूर्ण रूप से आहार नहीं मिल पा रहा था। जिसके बाद चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह के कहने पर छोटी गायों को अलग बाड़े में व बड़ी गायों को अलग बाड़े में रखा गया। जिससे सभी गायों को पर्याप्त आहार मिल सके। गर्मी को देखते हुए गायों के बाड़े में पंखों की व्यवस्था की गई हैं। साफसफाई को देखते हुए गौशाला में सुबह व शाम सफाई का प्रबंध किया गया हैं।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वी पी सिंह ने गायों को लगने वाले टीको के बारे में जानकारी ली। ईओ राजीव कुमार ने बताया कि गौशाला में उपस्थित गायों का समय समय पर टीकाकरण व पशु अस्पताल के डॉक्टर द्वारा परीक्षण कराया जाता हैं।
गौशाला की व्यवस्था देख नोडल अधिकारी डॉ अनिल कुमार शर्मा व डॉ वी पी सिंह ने कहा कि जिले की पहली ऐसी गौशाला हैं जहाँ पशुओं का ख्याल बखूबी रखा जा रहा हैं। निरीक्षण के दौरान लखनऊ से आये नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक डॉ अनिल कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी वी पी सिंह के साथ आदर्श नगर पंचायत के ईओ राजीव कुमार, जितेंद्र व गौशाला के कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular