Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय जनउद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री आपदा कोष में...

राष्ट्रीय जनउद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री आपदा कोष में दी 14 हजार रुपये की सहयोग राशि

जनपद- राजापुर चित्रकूट

प्रदेश में कोरोना वायरस से जूझ रहे असहाय , गरीबों के सहायतार्थ कस्बे के राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष शंकरदयाल जायसवाल के नेतृत्व में मुख्यमन्त्री के आपदा कोष में 14हजार का चेक उपजिलाधिकारी राजापुर राहुल कश्यप विश्वकर्मा को सौंपा है।
नगर अध्यक्ष शंकरदयाल जायसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन राजापुर के द्वारा 11हजार रु० तथा 4100 रु० विकास अग्रहरि ने उपजिलाधिकारी को चेक के माध्यम से सौंपा है। इसी क्रम में गोपाल फ्लोर मिल के द्वारा भी 11हजार रु० का चेक एसडीएम को सौंपा है।
इस मौके पर सुनील मिश्रा , अमित मिश्रा , राजेश केशरवानी , राजकुमार जायसवाल , भोले जायसवाल आदि राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular