सेवा ही सर्वोपरि धर्म है : प्रधान मंगरौल

0
54
सेवा ही सर्वोपरि धर्म है : प्रधान मंगरौल
कालपी (जालौन) यमुना नदी में आई बाढ़ के कारण यमुना का पानी रिहायशी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहुँच गया है। बाढ़ के कारण ग्रमीण क्षेत्रों का कालपी मुख्यालय से सम्पर्क टूट गया है। जिससे आम जनमानस को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में ग्राम प्रधान मंगरौल की ओर से लोगों के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है।
यमुना नदी में आई बाढ़ के कारण कालपी तहसील क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन गांव प्रभावित हुये हैं। जिससे सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। मंगरौल प्रधान माया देवी व सचिव संदीप गुप्ता ने बताया कि बाढ़ के पानी से ग्राम मंगरौल के एक सैकड़ा लोग प्रभावित हुए हैं। उनके  खाने-पीने तथा रहने की व्यवस्था कन्या प्राथमिक विद्यालय मंगरौल में की गई है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सिद्धार्थ दोहरे ने बताया कि ग्रामवासियों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो उनकी निगरानी में इसका ध्यान रखा जा रहा है। जरूरतमंद लोगों को लंच पैकेट तथा राहत सामग्री वितरित की जा रही। इसी प्रकार गुढ़ाखास प्रधान राजभोज निषाद के द्वारा भी लगातार शासन से आई मदद ग्रामवासियों तक पहुँचाई जा रही है।