Homeबुन्देलखण्ड दस्तकपारिवारिक विवादों के निस्तारण के लिए ले सकते है प्राधिकरण की मदद-...

पारिवारिक विवादों के निस्तारण के लिए ले सकते है प्राधिकरण की मदद- विदुषी मेहा

पारिवारिक विवादों के निस्तारण के लिए ले सकते है प्राधिकरण की मदद- विदुषी मेहा

– विधिक जागरूकता शिविर लगाकर ग्रामीणों को दी जानकारी

मानिकपुर, चित्रकूट: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूणर्कालिक सचिव विदुषी मेहा की अध्यक्षता में मानिकपुर तहसील क्षेत्र के अंतगर्त ग्राम पंचायत सरैंया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने आगामी 12 माचर् को होने जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित होने वाले वादों तथा गिरफ्तारी के समय व्यक्तियों के अधिकारों के बारे में बताया।
पूणर्कालिक सचिव ने नालसा द्वारा नशा पीड़ितों को दी जाने वाली विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन योजना 2015 के तहत तंबाकू से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी बताया एवं निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऐसे पति-पत्नी जिनके मध्य किन्ही भी कारणों से मनभेद या मतभेद हो, तो वह न्यायालय परिसर में संचालित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में मात्र एक प्राथर्ना पत्र देकर अपने दांपत्य विवाद को न्यायालय द्वारा विधि संगत तरीके से निस्तारित करा सकते हैं। प्राथर्ना पत्र में दोनों पक्षों के नाम, पता, फोन नंबर, विवाद का संक्षिप्त विवरण, फोटोग्राफ्स व पहचान पत्र देना होगा। जिसके बाद समाधान के लिए प्राथर्ना पत्र अग्रिम कायर्वाही के लिए संबंधित न्यायिक पीठ को भेज दिया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान पूजा देवी, प्रतिनिधि शिव गणेश, आंगनबाड़ी सुमन देवी आदि मौजूद रहे।

#चित्रकूट #जालौन #आन्या_एक्सप्रेस #बुन्देलखण्ड_दस्तक #ताजा_खबरें #न्यूज_उपडेट

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular