Homeबुन्देलखण्ड दस्तकभारत व थाईलैंड के संयुक्त तत्वाधान में बैंकाक में हुआ योग उत्सव...

भारत व थाईलैंड के संयुक्त तत्वाधान में बैंकाक में हुआ योग उत्सव का आयोजन

भारत व थाईलैंड के संयुक्त तत्वाधान में बैंकाक में हुआ योग उत्सव का आयोजन

चित्रकूट ब्यूरो: भारत सरकार के आयुष मंत्रालय एवं थाइलैंड की कंपनी अगाथ हेल्थकेयर कंपनी लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में 27 माचर् को योग उत्सव 2022 इंडिया थाई चैम्बर ऑफ कॉमसर् में आयोजन किया गया। योग उत्सव में आयुष मंत्रालय द्वारा देश-विदेश के सवर्श्रेष्ठ 100 योग संस्थानों को चयनित किया गया, जिसमें थाईलैंड से इस वैश्विक कैंपेन के लिए अगाथ हेल्थकेयर कंपनी लिमिटेड को भी अनुबंधित किया गया। कंपनी की डाॅयरेक्टर डॉ अल्का गुप्ता ने बताया कि इस कायर्क्रम का उद्देश्य योग और भारतीय संस्कृति के विविध आयामों को विदेश में स्थापित, प्रचारित एवं प्रसारित करना है। डॉ. अल्का गुप्ता ने बताया कि इस कैंपेन के माध्यम से योग के शास्त्रीय स्वरुप को भारतीय संस्कृति के साथ प्रसारित करना है।
कायर्क्रम के मुख्य अतिथि थाइलैंड के राजघराने के राजपुरोहित ब्रह्म भीष्म, भारतीय दूतावास से डिप्टी चीफ ऑफ मिशन अल्पना दुबे सहित अन्य लोगों ने योग का अभ्यास किया। कायर्क्रम में भारतीय एवं थाई समुदाय के लोगों ने बहुत ही उत्साह के साथ इस कायर्क्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं योग का अभ्यास किया। यह कायर्क्रम भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत रहा। जिसमें आजादी के 75 वषर् के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 750 सूयर् नमस्कार श्रीभगवद्गीता के भक्ति योग का छात्रा श्रुतकीतिर् के द्वारा सस्वर पाठ किया गया। भारतीय सात्विक भोजन का थाई लोगों ने जमकर आनंद उठाया। कायर्क्रम में योग की प्रतियोगिता एवं क्विज का भी आयोजन किया गया जिसमें आकषर्क उपहार दिए गए। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निदेर्शक डॉ ईश्वर वी रेड्डी ने लाइव प्रसारण में आयुष मंत्री सवार्नंद सोनोवाल की तरफ से शुभकामना संदेश भेजा। उन्होंने बताया कि इस कैंपेन का उद्देश्य देश और विदेशों के उच्च स्वास्थ्य संस्थाओं के माध्यम से योग को वैश्विक स्तर पर पहुंचाना और प्रचार-प्रसार करना है।
इस कैंपेन में शामिल अगाथ हेल्थकेयर कंपनी की डायरेक्टर अल्का गुप्ता मूल रूप से भारत की निवासी है। उनका जम्म उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर में प्राप्त की। उन्हें पूवर् राष्ट्रपति डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा तीन गोल्ड मेडल से भी सम्मानित किया गया। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक की निवासी डॉ अलका गुप्ता अगाथ हेल्थकेयर कंपनी लिमिटेड की संस्थापक एवं निदेशक हैं..उन्होंने अब तक देश विदेशों में हजारों लोगों को रोग मुक्त किया है। यह हमारे लिए गवर् की बात है कि, वतर्मान मे डॉ अल्का गुप्ता विश्व स्वास्थ्य संगठन में विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं भी दे रही हैं। उनकी कम्पनी अगाथ हेल्थकेयर आयुष मंत्रालय की सहयोगी संस्थान के रूप में सम्बद्ध है।

#बुन्देलखण्ड_दस्तक #आन्या_एक्सप्रेस
#चित्रकूट #जालौन   #ताजा_खबरें #न्यूज_उपडेट #उरई #झांसी #कानपुर #महोबा #हमीरपुर #डैली_उपडेट #ताजा_खबर #bundelkhandnews #bundelkhanddastak #बुंदेलखंडदस्तक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular