Homeबुन्देलखण्ड दस्तकसंसद ने दिया ३३प्रतिशत आरक्षण

संसद ने दिया ३३प्रतिशत आरक्षण

संसद ने दिया ३३प्रतिशत आरक्षण

नारी बिल पारित हुआ
मोदी जी ने सम्मान दिया और
पूरे भारत ने भी यह माना है
नारी शक्ति को फिर से पहचाना है ।।

मातृशक्ति सदा रही सहाय ,
घर में रहे तो खयाल रखे सबका ,
घर के सदस्यों,परिवार जन का
फिर क्यूं उसको रहने दे असहाय।।

“राष्ट्रपति मुर्मू ” जैसा नाम हर महिला
बाहर निकले तो अपनी पहचान बनाए
कितने ही संघर्षों में जीती है एक नारी
अबकी बार भारत में नारी की हो बारी ।।

वर्षों से राह देखती स्वतंत्र विचारों की ,
भारत में कब कोई महिला बिल आए ,
उनका भी तो आखिर हक है कोई ,
नारी के लिए विधेयक कब लायेंगे ।।

वर्षों से भारत में प्रयास थे ये जारी
नारी विधेयक संसद से पास करवायेंगे
आज मोदी के शासन काल में ही देखो
नारी बिल पारित किया जाएगा ।।

नारी के उद्घोष बिल ने आज देखिए,
भारत मैं त्यौहार सा एक छाया हैं
भारत की संसद में अब से हमारी
हर तीसरी सदस्या मातृशक्ति होगी।।

भारत की संसद में नारी को आज
33 प्रतिशत का स्थान मिला
देर से ही सही नारी को सम्मान मिला
मोदी जी के संकल्प को नया आयाम मिला ।।

नव भारत की पहचान है मोदी जी
नारी विधेयक संसद में कानून बने।
भारतवर्ष यह हमारा नव भारत है,
जो नव उन्मेष की सदैव ही तान भरे।।

नारी शक्ति को वंदन है मेरा सदैव ही
आज देश ने उसको पुनः पहचाना है,
बना कर आरक्षण की आधिकारी उसे
उसकी पहचान संसद में भी दिलाना है।।

©®आशी प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर , मध्य प्रदेश
भारत

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular