Homeबुन्देलखण्ड दस्तकसेवानिवृत्त होने पर प्रधानाध्यापिका को दी गई विदाई।।

सेवानिवृत्त होने पर प्रधानाध्यापिका को दी गई विदाई।।

सेवानिवृत्त होने पर प्रधानाध्यापिका को दी गई विदाई।।

जगम्मनपुर (जालौन):- कई वर्षों से लगातार विकास खंड रामपुरा के ग्राम पंचायत भिटौरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के रुप में सेवा दे रही किरन अवस्थी के सेवानिवृत्ति होने पर बुधवार को विद्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान विद्यालय परिवार द्वारा किरन अवस्थी को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र रामायण,गीता भेंट कर सम्मानित किया गया।
किरन अवस्थी ने संबोधित करते हुए कहा समाज में सबसे सम्मानजनक कोई पद है तो वह शिक्षक का है। शिक्षक को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है कि आपको बच्चों के भविष्य,जीवन का निर्माण करना है। आप इसी से अंदाजा लगा लें कि समाज में सबसे बड़ी जिम्मेदारी हम सभी शिक्षकों पर है।
उक्त मौके पर राम मोहन बाजपेयी अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ रामपुरा, सुशील श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, अरविंद कुमार अध्यक्ष संघर्ष समिति रामपुरा,प्रवेन्द्र कुमार, राजेन्द्र कुमार,आशीष कुमार, कप्तान सिंह तोमर, राहुल पटेल,विनय कुमार,अजीत कुमार,कमल सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह,महेश सिंह ,दीपू आर्या, डॉ अवधेश कुमार ए आर पी,अवधेश कुमार मिश्रा ए आर पी, गौतम अवस्थी ,शुभ अवस्थी, सौर्य अवस्थी ,अमन नारायण अवस्थी पत्रकार ,अमित पाण्डेय समस्त ग्राम वासी एव छात्रगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular