Homeबुन्देलखण्ड दस्तकट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत!

ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत!

ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत!

असमय निधन से पसरा मातम, परसो बेटी की होनी है शादी!

ईंटो/ गोहन (जालौन)- ट्रैक्टर से गिरकर एक मजदूर की असमय मौत हो गई जिससे परिवार मे मातम छा गया! 2 मई को मृतक की बडी बेटी पूनम की शादी है! प्राप्त जानकारी के अनुसार डालचन्द्र पुत्र स्व श्री राम उम्र 45 निवासी ग्राम डिकौली परगना माधौगढ मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था! आज वह ट्रैक्टर से जा रहा था कि ट्रैक्टर से गिर गये! घायलावस्था मे माधौगढ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने मेडिकल कालेज रिफ़र किया! जहाँ ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई! मृतक के चार सन्ताने है जिसमे बडी बेटी की दो मई को शादी है! परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल है! परिवारीजनो को शासन प्रशासन से ही मदद की उम्मीद है! थाना अध्यक्ष दिव्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि मृतक की मृत्यु ट्रैक्टर के गिरने से हुई है! सूत्रों के अनुसार लोगों के बीच चर्चा यह भी है कि दुर्घटना के कारण मौत हुई है! मृत्यु का कारण जो भी हो इस घटना से पूरे गाँव की आंखे नम है! पूरा परिवार अनाथ हो गया है!

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular