जौनपुर की बेटी विदुषी को गायन में दूसरा स्थान

0
352

“प्राप्त पुरस्कार राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में देगी विदुषी”

जलालपुर:-  राष्ट्रीय कला मंच –अवध प्रान्त द्वारा लॉक डाउन में आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता में त्रिलोचन महादेव निवासिनी बाल गायिका विदुषी वर्मा को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 178 प्रतिभागियों ने अनेक विधाओं में अपने प्रतिभा का विडियो बना के भेजा था।

विजेता का चयन सबसे ज्यादा देखे गए विडियो के आधार पर किया गया।जिसमें जिले की बाल गायिका विदुषी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया।विदुषी को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने पर 2500 रुपये का व् ई -प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।विदुषी ने प्राप्त पुरस्कार राशि को प्रधानमंत्री राहत कोष में देने की बात कही।

विदुषी सनबीम इंग्लिश स्कूल भगवानपुर ,वाराणसी कक्षा 8 की छात्रा है lविदुषी के पिता विनय वर्मा पेसे से अध्यापक है।विदुषी के इस सफलता पर प्रदेश के उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह ‘इंदू’ ने जनपद के लिए गौरव का बात बताया।

विदुषी से फोनवार्ता कर आशीर्वाद और बधाई दिया।विदुषी को आरिफ हबीब,अनुराग वर्मा,पवन गुप्ता,शिवचंद यादव,चन्दन सेठ,गिरधर सेठ ,चंद्रेज दुबे अजीत सेठ,राकेश गुप्ता,रामचन्दर सिंह,शुभ सेठ,सुजीत चौरसिया,संगम जायसवाल इत्यादि लोगों ने बधाई दिया।