जौनपुर:-  संगीत के क्षेत्र में नित नए आयाम को स्पर्श कर रही जनपद की सुरबाला विदुषी वर्मा को सामाजिक व् सांस्कृतिक संस्था कल्कि फाउंडेशन ट्रस्ट ने प्रतिष्ठित कल्कि गौरव सम्मान – 2020 विदुषी को प्रदान किया।

संस्था के संस्थापक वरुण रस्तोगी ने विदुषी को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।विदुषी सनबीम इंग्लिश स्कूल, भगवानपुर,वाराणसी में कक्षा 8 की छात्रा है।

विदुषी सुप्रसिद्ध शास्त्रीय व् उपशास्त्रीय गायिका डॉ.सुचरिता गुप्ता से संगीत का शिक्षा ले रही हैं। विदुषी के इस उपलब्धि पर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह ‘इंदू’, सत्यनारायण सेठ, चंद्रशेखर सेठ, वैभव शर्मा, शैलेश वर्मा, अनुराग वर्मा, चंद्रेज दूबे, शिवचंद यादव, के.के वर्मा, सतीश वर्मा, रामचंद्र सिंह, चन्दन सेठ, ठाकुर शिरीष सिंह, दीपक चौहान, साहिल सेठ, विश्वजीत सेठ इत्यादि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।