आचार्य पंडित पुष्पेंद्र कुमार द्विवेदी
ज्योतिष कर्मकांड एवं वास्तु विशेषज्ञ
संपर्क सूत्र 7800868289
9260981854
Pushpendraguruji2233@gmail.com


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 13 अगस्त 2020*
⛅ *दिन – गुरुवार*
⛅ *विक्रम संवत – 2077 (गुजरात – 2076)*
⛅ *शक संवत – 1942*
⛅ *अयन – दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु – वर्षा*
⛅ *मास – भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार – श्रावण)*
⛅ *पक्ष – कृष्ण*
⛅ *तिथि – नवमी दोपहर 12:58 तक तत्पश्चात दशमी*
⛅ *नक्षत्र – रोहिणी 14 अगस्त प्रातः 05:22 तक तत्पश्चात मॄगशिरा*
⛅ *योग – ध्रुव सुबह 09:51 तक तत्पश्चात व्याघात*
⛅ *राहुकाल – दोपहर 02:08 से शाम 03:44 तक*
⛅ *सूर्योदय – 06:17*
⛅ *सूर्यास्त – 19:08*
(सूर्योदय और सूर्यास्त दोनो अलग अलग जिलों के लिए अलग अलग हो सकते है)
⛅ *दिशाशूल – दक्षिण दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण – नंद महोत्सव, गोगा नवमी*
💥 *विशेष – नवमी को लौकी नही खानी है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *बरकत लाने की सरल कुंजियाँ* 🌷
💰 *बाजार भाव अचानक बढ़ने-घटने से, मंदी की वजह से या अन्य कारणों से कईयों का धंधा बढ़ नहीं पाता | ऐसे में आपके काम-धंधे में भी बरकत का खयाल रखते हुए कुछ सरल उपाय प्रस्तुत कर रही है |*
➡ *१] ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाने व पूजा- स्थान पर गंगाजल रखने से बरकत होती है |*
➡ *२] दुकान में बिक्री कम होती हो तो कनेर का फूल घिस के उसका ललाट पर तिलक करके दुकान पर जायें तो ग्राहकी बढ़ेगी |*
➡ *३] रोज भोजन से पूर्व गोग्रास निकालकर गाय को खिलाने से सुख-समृद्धि व मान-सम्मान की वृद्धि होती है |*
➡ *४] ईमानदारी से व्यवहार करें | ईमानदारी से उपार्जित किया हुआ धन स्थायी रहता है |*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *स्वास्थ्य प्रसाद – 🌷
👉🏻 *१] कइयों को सिर में दर्द रहता है तो क्या करें ? – देशी गाय के घी में कपूर घिस के माथे पर थोडा लगा लें व जरा सूँघे तो पित्तजन्य सिरदर्द छू !*
👉🏻 *२] जिन बच्चों को सर्दी हो जाती है, नाक बहती रहती है – उन्हें सुबह खाली पेट थोडा गुनगुना पानी पिलाओ दो–पाँच–दस दिन | नाक बहने की तकलीफ, सर्दी, खाँसी भाग जायेगी |*
👉🏻 *दूसरा भी उपाय है – १० ग्राम लहसुन कूट के उसकी चटनी बना लों और उसमें ५० ग्राम शहद मिला दो | इसे सर्दियों में या ऋतू-परिवर्तन के दिनों में जब खाँसी आये या नाक बहे, बच्चों की भूख कम हो जाय तो बालक की उम्र के हिसाब से एक-दो ग्राम से लेकर पाँच – सात – दस ग्राम तक चटायें | इससे भूख खुलकर लगेगी, सर्दी भाग जायेगी, नाक बहना भी ठीक हो जायेगा |*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *ग्रहदोष व ग्रहबाधा निवारण हेतु* 🌷
卐 *ग्रहदोष और ग्रहबाधा जिनको भी लगी हो, वे अपने घर में ९ अंगुल लम्बा कुमकुम का स्वस्तिक बना दें तो ग्रहबाधा की जो भी समस्याएँ हैं, दूर हो जायेंगी |*
🙏🏻 *- 💐🙏
पंचक

31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक

एकादशी

अजा एकादशी- 15 अगस्त- दिन शनिवार

परिवर्तिनी एकादशी- 29 अगस्त दिन शनिवार

प्रदोष

रविवार, 16 अगस्त प्रदोष व्रत (कृष्ण)
रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)

अमावस्या

19 अगस्त 2020 – बुधवार – भाद्रपद अमावस्या।

मेष – पॉजिटिव- आज आपका कोई सपना साकार होने वाला है। इसलिए अपने कार्य पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित रखें। कहीं पूंजी निवेश करना फायदेमंद साबित होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में उचित परिणाम हासिल होंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी आलस की वजह से आपके कार्यों में रुकावट आ सकती है। ध्यान रखें कि थोड़ी सी लापरवाही आपको आपके लक्ष्य से भटका देगी। किसी प्रकार की दुविधा की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
व्यवसाय- पिछले कुछ दिनों से जिन बिजनेस पार्टियों से अच्छी बातचीत चल रही थी, आज उनके बेहतर परिणाम सामने आने वाले हैं। महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त होंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों का कोई टारगेट पूरा होने से सुकून रहेगा।
लव- पति-पत्नी के आपस में मधुर संबंध रहेंगे। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालना घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा।
स्वास्थ्य- खांसी जुकाम जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

वृष – पॉजिटिव- इस समय ग्रह गोचर आपके लिए कई शुभ अवसर लेकर आ रहा है। इनका भरपूर उपयोग करना आपकी योग्यता पर निर्भर करता है। सभी काम आसानी से संपन्न होने से मन में प्रसन्नता और ताजगी बनी रहेगी।
नेगेटिव- ध्यान रखे कई बार कठोर वाणी से अक्सर कुछ लोगों में नाराजगी उत्पन्न हो जाती है। इसलिए अपनी बोलचाल का लहजा नरम रखें। काम की अधिकता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए आराम भी लेते रहे।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर आपका प्रभुत्व बना रहेगा। कर्मचारियों का अपने कार्य के प्रति पूरी तरह समर्पण रहेगा। जिसकी वजह से काम समय पर पूरे होते जाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को बदलाव संबंधी कुछ अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन व शॉपिंग में समय व्यतीत होगा। इससे घर में खुशी का माहौल व्याप्त रहेगा।
स्वास्थ्य- किसी समय थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- जामनी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- अचानक से ही कोई आर्थिक समस्या हल होने से अपने आपको तनावमुक्त महसूस करेंगे। इस समय ग्रह स्थिति आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बना रही हैं। घर तथा समाज में आपको अपनी योग्यता द्वारा मान सम्मान प्राप्त होगा।
नेगेटिव- इगो और अति आत्मविश्वास की भावना आप की मुख्य कमजोरी है। इस पर काबू बनाकर रखें। क्योंकि इस वजह से कुछ लोगों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। फोन और मित्रों के साथ अपना समय व्यर्थ ना करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां यथावत ही चलती रहेंगी। अभी बहुत अधिक सुधार की संभावना नहीं है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर अधिक कार्यभार आ सकता है।
लव- अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आएगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है।
स्वास्थ्य- सिर दर्द या माइग्रेन जैसी शिकायत महसूस होगी। पानी अधिक मात्रा में लें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – पॉजिटिव- धार्मिक व आध्यात्मिक क्षेत्र में आपका विशेष रुझान रहेगा। इनकी वजह से आपकी सोच अधिक सकारात्मक और संतुलित हो रही है। ग्रह गोचर आपके पक्ष में है, सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से संपन्न करें।
नेगेटिव- किसी अनजान व्यक्ति के साथ धन का लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें। क्योंकि आप किसी प्रकार की धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। अति आत्मविश्वास भी आपके नुकसान का कारण बन सकता है।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी के व्यवसाय से जुड़े लोगों की आज कोई बड़ी डील होने की संभावना है। साथ ही पब्लिक डीलिंग में भी मुनाफा होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है।
लव- किसी नजदीकी रिश्तेदार की तरफ से शुभ सूचना मिलने से घर में खुशियां रहेगी। तथा आपसी रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य- गर्मी से अपना बचाव करें। सिर दर्द और थकान रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपनी योग्यता और क्षमता पर अधिक विश्वास करें। आज का दिन आपके सपने और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का है। पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे।
नेगेटिव- किसी भी कोर्ट के संबंधी मामले को आज स्थगित रखें। साथ ही रूपए पैसे के मामले पर किसी पर विश्वास ना करके सारे निर्णय स्वयं ही ले। विद्यार्थियों का ध्यान भी अपनी पढ़ाई से भटक रहा है।
व्यवसाय- मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय से जुड़े लोग आज बेहतरीन उपलब्धियां प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करें।
लव- परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। बच्चों की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा।
स्वास्थ्य- वाहन से या गिरने से चोट लगने की संभावना है। सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी से संबंधित रुके हुए सरकारी काम आज पूरे हो सकते हैं। इसलिए अपना पूरा ध्यान इन पर केंद्रित रखें। पैसे संबंधी निवेश करने के लिए भी आज का दिन बहुत ही उत्तम है।
नेगेटिव- किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप की वजह से कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। और घर के बड़े बुजुर्गों का अपमान भी होने की आशंका है। आज खर्चों की अधिकता के कारण बजट भी गड़बड़ा सकता है।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में आज मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे। परंतु उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध आपको कोई सरकारी टेंडर या सरकारी संस्थाओं से संबंधित कोई बड़ा ऑर्डर दिलवा सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के संबंध सामान्य रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- अपने विचारों को पॉजिटिव बनाकर रखे। गैस व बदहजमी से परेशान हो सकते है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- आपके सौम्य व संतुलित स्वभाव की वजह से घर परिवार में उचित सामंजस्य बना रहेगा। कुछ समय से चल रही घरेलू परेशानी में भी आज कुछ समाधान निकलेगा। सकारात्मक नजरिया रखने से परिस्थितियां अपने आप ही सामान्य होती जाएंगी।
नेगेटिव – बच्चों की किसी नकारात्मक गतिविधि के कारण आप में तनाव और क्रोध जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परंतु उनकी गलतियों को दोस्ताना पूर्ण तरीके से ठीक करने की कोशिश करें। इससे स्थितियों में जल्दी सुधार आएगा।
व्यवसाय – कार्यक्षेत्र में आपकी निगरानी अति आवश्यक है। क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही से महत्वपूर्ण आर्डर हाथ से निकल सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी धैर्य बनाकर रखना आवश्यक है क्योंकि उनके ऊपर काम का अधिक बोझ रहेगा।
लव- जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपको आत्मबल और आत्म विश्वास प्रदान करेगा। आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। थोड़ी सी सावधानी बरतने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – पॉजिटिव- अपने परिवार में व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो नियम और कायदे बनाए हैं वे वाकई तारीफ के काबिल हैं। इससे घर में अनुशासित माहौल रहेगा। और बच्चे भी अपनी पढ़ाई की ओर एकाग्र चित्त रह पाएंगे।
नेगेटिव- घर के किसी बुजुर्ग को स्वास्थ संबंधी दिक्कत आने से आपकी दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है। आपकी कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका लग रही है, सावधान रहें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कुछ नीतियों में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। सहयोगी और कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आपकी पीठ पीछे कोई नुकसान कर सकता है।
लव- बच्चे की किलकारी संबंधी सुखद सूचना मिलने से प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी और अधिक गंभीरता आएगी।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और गैस की समस्या रह सकती है। खाने-पीने में संयम बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- आज रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ नया करने की सोचेंगे। इससे आपकी मानसिक और शारीरिक थकान दूर होगी और एक नई ऊर्जा का प्रभाव अपने अंदर महसूस करेंगे। फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन उत्तम है।
नेगेटिव- परंतु किसी पर भी विश्वास करने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छे से सोच विचार कर ले। आपकी भावुकता और उदारता का फायदा उठाया जा सकता है। दोस्तों के साथ अधिक मेल मिलाप भी सिर्फ समय की बर्बादी करवाएगा।
व्यवसाय- साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है। किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य को करने से बचें। क्योंकि इसका दुष्प्रभाव आपके मान-सम्मान पर पड़ सकता है। किसी अजनबी के साथ कोई भी डील फाइनल ना करें।
लव- पति-पत्नी का आपस में प्रेम रहेगा। विपरीत लिंगी मित्रों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- जोड़ों व नसों में खिंचाव की वजह से दर्द महसूस होगा। व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

मकर – पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर आपके लिए कुछ सकारात्मक उपलब्धियां लेकर आ रहा है। अपने महत्वपूर्ण कार्यो को निपटाने में अपनी पूरी ऊर्जा लगाएं। आपके प्रयास सफल रहेंगे। धर्म-कर्म के प्रति भी आस्था रहेगी।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि किसी भी निर्णय को लेने में बहुत अधिक समय लगाना हाथ में आई हुई उपलब्धियों को दूर कर सकता है। अपनी वाणी और जिद्दी स्वभाव को नियंत्रित रखें। मामा पक्ष से किसी प्रकार की गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में चल रही किसी प्रकार की दिक्कत को भी शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना आवश्यक है। क्योंकि गुस्से और आवेश में आने से परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं। अधिकारियों से भी बातचीत करते समय मानसिक स्थिति सामान्य बनाकर रखें।
लव- वैवाहिक संबंध ठीक रहेंगे। विवाहेत्तर संबंधों से दूरियां बनाकर रखना ही उचित है।
स्वास्थ्य- आलस और कमजोरी महसूस होगी। योगा और मेडिटेशन पर भी ध्यान देना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय ले। भावुकता में आकर आप के निर्णय गलत हो सकते हैं। शेयर मार्केट और रिस्क संबंधी कार्यों में आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बनेंगी।
नेगेटिव- आपके प्रतिद्वंदी आपके बारे में कुछ अफवाह फैला सकते हैं। जिसकी वजह से पड़ोसियों दोस्तों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। किसी भी परिस्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से समझाएं। गुस्सा करना समस्याओं को और बढ़ाएगा।
व्यवसाय- आज के दिन मार्केटिंग संबंधी कार्य और बाहरी गतिविधियों में व्यतीत होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपना टारगेट पूरा होने से प्रमोशन मिल सकती है।
लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से सुखद यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित ही रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- आज अपनी कार्यकुशलता के दम पर कई महत्वपूर्ण कार्य बेहतरीन तरीके से पूर्ण करेंगे। जिससे राहत महसूस होगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार का घर में आगमन और हास-परिहास में समय व्यतीत होना घर का माहौल खुशनुमा बनाकर रखेगा।
नेगेटिव- परंतु कोई भी कार्य करने से पहले उस पर गंभीरता से सोच विचार करना अति आवश्यक है। कोई बाहरी व्यक्ति जलन की भावना से आपके ऊपर बदनामी या आरोप की स्थिति उत्पन्न कर सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई पुराना मतभेद आज हल होगा।7 काम पहले की तरह पुनः सुचारू रूप से शुरू हो जाएंगे। परंतु सतर्क रहना अभी भी जरूरी है। और निवेश संबंधी कार्यों को भी स्थगित रखें।
लव- व्यवसायिक परेशानियों का प्रभाव अपने घर पर ना पड़ने दें। इससे घर की सुख-शांति पर असर पड़ेगा।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से एलर्जी और खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत महसूस होगी। खान-पान में बहुत अधिक सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2021 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं