केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा के निधन पर शोक प्रकट किया

0
200

अमित शाह ने कहा, भारतीय पुलिस सेवा के समर्पित अधिकारी के रूप में उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ राष्ट्र की सेवा की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा के निधन पर शोक प्रकट किया। एक ट्वीट में अमित शाह ने कहा, “लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा जी के निधन के बारे में जानकर गहरी पीड़ा हुई है।

उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा के एक समर्पित अधिकारी के रूप में पूरी निष्ठा के साथ राष्ट्र की सेवा की। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी हृदय से संवेदना है। ओम शांति।”