Homeजालौनप्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीरःनरेंद्र

प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीरःनरेंद्र

प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीरःनरेंद्र

कदौरा (जालौन)। मिशन शक्ति के तहत थानों कोतवाली में पक्के व पारदर्शी बनाये जा रहे महिला हेल्प डेस्क कार्यालय का सोमवार को कालपी विधायक व क्षेत्राधिकारी ने सयुंक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया।
सोमवार को थाना परिसर में बने महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन करते हुए कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए काफी गंभीर है। इसलिए मिशन शक्ति अभियान के तहत जहां महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है वही थानों व कोतवाली में महिला सुरक्षा के लिए अलग से कार्यालय का निर्माण करा कर उनके उत्पीड़न की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। महिला हेल्प डेस्क में महिलाएं निसंकोच अपनी बात कह सकती है। डेस्क प्रभारी उनकी समस्या का समाधान करेंगी। क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान को ध्यान में रखते हुए महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। जहां पर महिलाएं व छात्राओं के उत्पीड़न से संबंधित समस्यों के समाधान किया जायेगा और महिला डेस्क में आई शिकायतों के निराकरण प्रमुखता से किया जायेगा इतना ही नही बल्कि कोई भी महिला अगर डेस्क में शिकायत दर्ज करती है तो उनकी समस्या को महिला सिपाही गंभीरता से सुन कर तत्काल निराकरण करेंगे। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि शासन की इस पहल का जल्द ही सार्थक परिणाम देखने को मिलेगा। इस मौके पर नगर पालिका ईओ सुनील कुमार सिंह, बीडीओ अतिरंजन सिंह ने भी अपने विचार रखे। समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता राजू राठौर, प्रधान प्रतिनिधि बागी विजयकांत तिवारी, उप निरीक्षक सोभरन सिंह, अजय कुमार सिंह,कांस्टेबल अरविंद यादव, नासिर खान, डेस्क प्रभारी बंदना गुर्जर, सो0नम सहित समस्त स्टाफ मौजूद था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular