प्रियंका ने भरा महिलाओं में नया जोश- नीरू गुप्ता 

0
49
प्रियंका ने भरा महिलाओं में नया जोश- नीरू गुप्ता 
– प्रतिज्ञा सम्मेलन आयोजित कर बताई कांग्रेस की नीतियां 
चित्रकूट: टाउन हाल में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रतिज्ञा सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव अखिलेश शुक्ला ने कहा कि महिलाओं में प्रियंका गांधी को लेकर जबदर्स्त उत्साह है और विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेसी गांव-गांव पहुंचकर पाटीर् की नीतियों को प्रचारित-प्रसारित करें। प्रदेश सचिव श्रवण साहू ने कहा कि पिछड़ों, दलितों, किसानों, नौजवानों, व्यापारियों के हित में प्रियंका गांधी सड़कों पर उतरकर लड़ती हैं। उसी प्रकार से सभी कांग्रेसी संघषर् करें। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल एडवोकेट ने की। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव नीरू गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर है। प्रियंका गांधी के नारे लड़की हूं, लड़ सकती हूं ने महिलाओं में नया जोश भरा है। जहां भी प्रियंका गांधी जाती हैं, महिलाओं की भीड़ उमड़ती है जो साबित करती है कि आने वाला समय कांग्रेस का है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रंजना बराती लाल पांडेय, अवधेश करवरिया, अनिल गुप्ता, राकेश वमार्, कालीचरण राजपूत, मेंहदी हसन, विजयमणि त्रिपाठी, जमुना शुक्ला, कविता गुप्ता, नीरू गुप्ता, निमर्ला भारती, शिवसागर पांडेय आदि मौजूद रहे।