भाजपाईयों ने मनाई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि – सुनी मन की बात

0
44

भाजपाईयों ने मनाई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि
– सुनी मन की बात


चित्रकूट: जिला भाजपा इकाई द्वारा रविवार को 11 मण्डलों के 862 शक्ति केंद्र बूथों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यापर्ण कर दो मिनट मौन धारण कर उन्हें श्रद्धाजंलि अपिर्त की गई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात भी सुनी गई। जिसमें भाजपा कायर्कतार्ओं ने सहभागिता की।
भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे कपसेठी, जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय पुरवा तरौंहा के शक्तिकेंद्र के बूथों पर सहभागी हुये। सभी बूथों पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विचार प्रेरणादायी हैं। मन की बात कायर्क्रम से जनसामान्य को ढेर सारी जानकारियां मिलती हैं। जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय ने कहा कि जनता के मन की बात ही प्रधानमंत्री मन की बात कायर्क्रम में कहते हैं। जनसुझाव ही मन की बात कायर्क्रम का आधार है। बताया कि आज अजेर्न्टीना में सनातन संस्कृति के प्रभाव की जानकारी मन की बात कायर्क्रम द्वारा हुई।
जिले के अलग-अलग बूथों पर महामंत्री राजेश जायसवाल, लवलेश निषाद, अपिर्त जायसवाल, संजय पांडेय, अंकित पांडेय, भागवत त्रिपाठी, सुशील द्विवेदी, आभेश मिश्रा, प्रेमलाल बाल्मीकि, ओमप्रकाश मिश्रा, श्रवण पटेल, सुरेश अनुरागी, सच्चिदानंद, गणेश सिंह, श्याम गुप्ता, विनोद पांडेय, जगदीश गौतम, देव त्रिपाठी, शिवाकांत पाण्डेय, निमर्लेन्द्र पाण्डेय, प्रमेन्द्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।