Homeजालौनमुख्य विकास अधिकरी अभय कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट सभागार में कोहरे में...

मुख्य विकास अधिकरी अभय कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट सभागार में कोहरे में होने वाली क्षति को रोकने के दृष्टिगत एक बैठक की गयी।

मुख्य विकास अधिकरी अभय कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट सभागार में कोहरे में होने वाली क्षति को रोकने के दृष्टिगत एक बैठक की गयी।

विद्यालयों के खुलने के समय में परिवर्तन करने, कोहरे के समय परिवहन निगम की बसों का संचालन रोकने पर विचार, दुर्घटना सम्भावित स्थानों पर सड़क सुरक्षा संकेतकों को लगवाये जाने, कोहरे के समय पेट्रोलिंग टीम द्वारा सड़कों पर इधर-उधर खड़ी वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर खडे़ करवाए जाने, अत्याधिक कोहरे के समय यात्री वाहनों के संचालन को रोकने, सभी एम्बुलेंस सेवाओं को रात्रि के समय क्रियाशील रखने, रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप को अभियान चलाकर लगवाने एवम् बिना रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप के संचालित वाहनों पर प्रवर्तन कार्यवाही किए जाने व दुर्घटना की सूचना ससमय उच्च स्तर पर पहुँचाये जाने आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर सौरभ कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन, उमेश कुमार सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन, राज कुमार पण्डित, जिला विद्यालय निरीक्षक, संजीव निगम, एस.एस.आई. परिवहन निगम, संजय सिंह, यातायात प्रभारी, बी.बैंकटराव, एन.एच.ए.आई. कानपुर, एम.के.सिद्धकी, एन.एच.ए.आई. झाँसी, नन्दकिशोर, पी.डब्ल्यू.डी, विशाल सिंह, सी.डी-1, पी.डब्ल्यू.डी, नन्दकिशोर, सी.डी-2, पी.डब्ल्यू.डी., कमलेश, सी.डी-3, पी.डब्ल्यू.डी. आदि उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular