Homeबुन्देलखण्ड दस्तकसात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा व राम कथा की भव्य कलश यात्रा...

सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा व राम कथा की भव्य कलश यात्रा धूम धाम से निकाली गई ।।

सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा व राम कथा की भव्य कलश यात्रा धूम धाम से निकाली गई ।।

 

जगम्मनपुर (जालौन) :- श्रीमद्भागवत एवं श्री राम कथा का आयोजन ग्राम जगम्मनपुर में किया जा रहा है कथा आयोजक जयदीप त्रिपाठी ने बताया कि शिव परिवार , कुलदेवी, दक्षिण मुखी हनुमान ,राधा कृष्ण की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा व नगर बारात भ्रमण दिनांक 12.03.2023 को कराया जायेगा।जानकारी देते हुए बताया 10 मार्च कशल यात्रा,12 मार्च मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा बारात, 13 मार्च से सुबह 12 बजे शाम 5 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा एवं रात्रि 7.30से 10.30 तक राम कथा जिसमे प्रथम दिन सुदेव आगमन, 14 मार्च सती चरित्र बारह अवतार ध्रुव चरित्र, 15 मार्च जड़भरत चरित्र नरसिंह अवतार, लीला चरित्र 16 मार्च वामन अवतार रामचरित्र कृष्ण जन्मोत्सव, 17 मार्च बाललीला गिरिराज पूजन 56 भोग दर्शन,18 मार्च कंश वध द्वारका गमन ,रूक्मिणी विवाह ,19 मार्च सुदामा चरित्र कलयुग वर्णन सुखदेव विदाई कथा विश्राम , दिनांक 20 मार्च को भंडारा का आयोजन किया जाएगा आयोजक जयदीप त्रिपाठी, कुलदीप त्रिपाठी मोनू त्रिपाठी, शिव कांत त्रिपाठी एवं समस्त त्रिपाठी परिवार परीक्षित श्री कुलदीप त्रिपाठी व श्रीमती पूनम त्रिपाठी के द्वारा 10 मार्च शुक्रवार को भव्य कलशयात्रा एवं विशाल शोभायात्रा के साथ कथा का शुभारंभ कराया गया। यह कलश यात्रा ग्राम के गणमान्य लोगों की देख – रेख मे आचार्य श्री पं श्री नरेन्द्राचार्य जी महाराज मानस तीर्थ गौरियापुर का देहात व राम कथा पं श्री अमरदीप अवस्थी जरिहा रनिया (कानपूर देहात) द्वारा कलश यात्रा सम्पन्न कराकर कथा का शुभारंभ किया गया। इस कलश यात्रा में लगभग 251 महिलाएं पीले वस्त्र धारण किये सिर पर कलश उठाये कतारबद्ध और अनुसाशित होकर चल रही थी और मन में समस्त जीव-प्राणियों के मंगल कामना करते हुए आगे बढ़ रही थी। इस कलशयात्रा के साथ साथ विशाल शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया, शोभायात्रा में चार सुसज्जित चार पहिया वाहन, बैण्ड एवं धर्मध्वजा लिए सैकड़ो लोग यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालुओं के उत्साहपूर्ण जयकारों एवं सुमधुर व कर्णप्रिय भजनों से पूरा नगर गुंजायमान हो गया। इस कलशयात्रा का शुभारंभ कथा स्थल (जगम्मनपुर)निज निवास से पंचनद धाम युमना जी से जल भरकर पूरे ग्राम का भ्रमण कर कथा स्थल पर समाप्त हुई।

नगर के प्रबुद्धजनों ने मंगल कलशयात्रा का भव्य स्वागत कर कथा का आनंद लिया कलश यात्रा में जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र पाण्डेय ,बसपा नेता रवि मिश्रा,वरिष्ठ नेता भाजपा लखन औदिच्य सल्ले, गण्यमान्य लोगमुनीम तिवारी, अंजनी मिश्रा, पत्रकार अमन नारायण अवस्थी,अंजनी कुमार सोनी, अनुज शर्मा ,योगेन्द्र नारायण त्रिपाठी, सौरभ कुमार, प्रशान्त भदौरिया ,घनश्याम सेंगर, प्रिंस मिश्रा, शिवम द्विवेदी,रविन्द्र चौहान,गन्नू सेंगर,गोपाल,प्रज्वल,अर्जुन,भरत,मोहित,शिवम,निखिल ,मुकेश,मुकेश यादव,सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे!

बुन्देलखण्ड दस्तक अमन नारायण अवस्थी
#lucknow #jalaun #dailyupdates #jagammanpur

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular