चित्रकूट- पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने एक वांछित व एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

उ0नि0 शेरसिंह पाल थाना बहिलपुरवा मु0अ0सं0 51/2020 धारा 379/411 भादवि0 व 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम 03 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम के वांछित अभियुक्त लवलेश कुमार पुत्र ब्रजमोहन निवाली नया पुरवा रुकमा बुजुर्ग थाना बहिलपुरवा जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया।

उ0नि0 आलोक सिंह थाना बरगढ़ तथा उनके हमराही द्वारा मु0अ0सं0 78/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम के वारण्टी अभियुक्त राकेश कोल पुत्र रामसजीवन कोल निवासी जमीरा कालोनी थाना बरगढ़ जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया।