शमशान घाट हादसे पर कांग्रेसियो ने दी श्रद्धांजलि।

0
81

प्रयागराज: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बड़ा हादसा हुआ था। मुरादनगर के श्मशान घाट परिसर में गैलरी की छत गिरने से हुए हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है। जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। घायलों को मलबे से निकालकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बता दें कि श्मशान घाट में क्षतिग्रस्त लिंटर का निर्माण गत अक्तूबर में ही पूरा हुआ था। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।

वहीं संगम नगरी प्रयागराज में पुराने शहर के रोशनबाग इलाके में जुटे लोगो ने मृतकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। स्थानिया कांग्रेस नेता हसीब अहमद ने शमशान घाट में हुए हादसे पर सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में व्यापक भ्रष्टाचार के कारण हादसा हुआ है। कांग्रेस पार्षद दल के नेता सदन मुकुन्द तिवारी ने मृतकों के परिजनों को दस दस लाख मुआवजा देने की मांग की।

श्रद्धांजलि देने वालो में: हसीब अहमद, शकील अहमद, दीपचंद्र शर्मा, अजीत कुशवाहा, मो०हसीन, नफीस कुरैशी, अब्दुल शकूर, विजय श्रीवास्तव, मो०जाहिद, यश केसरवानी समेत आदि लोग मौजूद थे।