Homeवाराणसीडॉक्टर संजय सक्रिय कार्यकर्ता रहे: अजय राय

डॉक्टर संजय सक्रिय कार्यकर्ता रहे: अजय राय

बड़ागाँव/वाराणसी। पिंडरा विस क्षेत्र के सरस्वती शिक्षण संस्थान बसनी में बुधवार को कांग्रेस से सराय गोबर्धन के पार्षद रहे डॉक्टर संजय सिंह के निधन पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। श्रद्धाजंलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अजय राय ने कहाकि असमय हम लोगों के बीच से डॉक्टर का जाना दु:खद रहा।

वह कांग्रेस के एक वफादार और सक्रिय कार्यकताओं में से एक रहे। उनके निधन से स्वयं की अपूरणीय क्षति पहुंची है। श्रद्धाजंलि सभा को कांग्रेस के महानगर महानगर महामंत्री राघवेन्द्र चौबे, रामसनेही पांडेय, राजू राम,कल्पनाथ मिश्र, रविन्द्र यादव,संजय जायसवाल,शरद सिंह, नंदलाल त्रिपाठी,बचऊ सिंह,विजय तिवारी,रिंकू सिंह, मन्नालाल राजभर,संजय गुप्ता,गौरव सिंह,धर्मेंद्र सिंह,शिवकुमार सिंह,सुनील मिश्रा,बबलू चौबे,सीताराम मिश्रा,नगाडू मिश्रा,डब्बू मिश्रा, समेत दर्जनो लोगों ने उनके तैल चित्र पर माल्यर्पण अर्पित किया।

इसके पूर्व दो मिनट का मौन धारण कर लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। आये हुए सभी अतिथियों का श्रीप्रकाश सिंह ने आभार ब्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular