पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के 23 वें अधिवेशन में कैबिनेट मन्त्री नन्दी ने निर्वाचित कार्यकारणी पदाधिकारियो को शपथ दिलाई

0
74

प्रयागराज 5 जनवरी पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के 23 वां अधिवेशन संगम सभागार में मुख्य अतिथी कैबिनेट मन्त्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी का संघ ने जोरदार स्वागत किया नन्दी को नन्दी स्मृती चिन्ह भेट किया। शपथ ग्रहण के बाद प्रान्तीय महामन्त्री रविन्द्र सिंह यादव,जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने पशुधन प्रसार अधिकारी संवर्ग वेतन विसंगति, प्रोन्नति, पुर्नगठ से सम्बधित मांग पत्र मन्त्री को सौपा।

कैबिनेट मन्त्री ने सभागार में उपस्थित पदाधिकारियो कर्मचारियो को सम्बोधित करते हुये कहा वेतन आयोग 2016 की संस्तुति के उपरान्त कैबिनेट उ० प्र० सरकार के समक्ष विचाराधीन है पिछली सरकारो ने क्या किया मैं खुद मा० मुख्य मन्त्री जी से मिलकर इस सन्दर्भ में वार्ता करूगां आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ आप सभी की मांगे पूरी हो नई कार्यकारिणी को बधाई देता हूँ संघ के नियमो के प्रति सच्ची श्रद्घा और निष्ठा के साथ कार्य करेगें।

विशिष्ठ अतिथि वशिष्ठ नारायण सिंह,वरिष्ठ अधिवक्ता हाईकोर्ट पाशाली सोलंकी,संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज शार्मा, रवि शंकर द्विवेदी मन्त्री अखिलेश श्रीवास्तव कमल कुमार त्रिपाठी के साथ प्रदेश भर के पदाधिकारियो को निर्वाचित अध्यक्ष राकेश सिंह ने अंगवस्त्र भेट किया।