प्रयागराज:- माघ मेला -2021 अंतर्गत पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माघ मेला स्थित परेड ग्राउण्ड में फोर्ट चौराहे के निकट जवाहर मार्ग पर दिनांक 14-01-2021 को पर्यटन प्रदर्शनी का संचालन आरम्भ किया गया। यह प्रदर्शनी मुख्यतः प्रदेश में स्थित धार्मिक पर्यटन स्थलों के प्रचार – प्रसार एवं पर्यटन सम्बर्धन हेतु लगाई गयी है।

साथ ही प्रथम धम्म चक प्रर्वतन का साक्षी सारनाथ, वाराणसी के गंगा घाट, काशी के विश्वनाथ मंदिर को सम्मिलित करते हुए अयोध्या का दीपोत्सव, कनक भवन तथा प्रस्तावित राम मंदिर को कलात्मक ढंग से प्रदर्शित किया गया है।
प्रदर्शनी में प्रातः से ही तीथयात्रियों श्रद्धालुओं तथा दर्शनार्थियों की बड़ी संख्या में भीड़ प्रदर्शनी अवलोकन हेतु आई। पर्यटन विभाग द्वारा कोचिड -19 को ध्यान में रखते हुए समस्त आवश्यक व्यवस्थायें प्रदर्शनी में सुनिश्चित की गयी है।