विद्यालय में लगा समरसेबल चोरी

0
122

बड़ागांव (वाराणसी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के खरावन मठ गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में लगे सबमर्सिबल पंप एवं केबल को बीती रात अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। जानकारी के अनुसार उक्त विद्यालय में पिछले हफ्ते ग्राम प्रधान के सहयोग से पंप लगवाया गया था जिसे चोरों ने उड़ा दिया।

आज सुबह विद्यालय के प्रधानाचार्य छोटे लाल यादव स्कूल पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई जिसपर उन्होंने अञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।