Homeजालौनयमुना पैलेस को प्रशासन ने बनाया कोविड 19-एल-1 अस्पताल

यमुना पैलेस को प्रशासन ने बनाया कोविड 19-एल-1 अस्पताल

सौ बैड की क्षमता का अस्पताल बना कोविड 19

उरई (जालौन):- जनपद में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या को बढ़ते देख जिला प्रशासन ने शहर के स्थानीय यमुना पैलेस को कोविड -19 एल-1 अस्पताल के रूप में बदल दिया गया है। इसमें सामान्य वार्ड की क्षमता सौ बैड की है इसके साथ ही अस्पताल के अंदर ऑक्सीजन सुविधाओं के साथ विशेष वार्ड भी है। अस्पताल के अंदर कोरोना योद्धाओं के लिए अलग कमरे के साथ स्वास्थ्य कर्मचारी भी मौजूदगी हर समय मरीजों की देखभाल के लिए रहेगी। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने यमुना पैलेस के मालिक की प्रसंसा करते हुए उनके सहयोग हेतु बहुत बहुत धन्यवाद दिया है।
आज जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर व पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार ने सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया के साथ कोविड-19 अस्पताल की ब्यवस्थाओं को बारीकी के साथ परखा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular