Homeचित्रकूट ( बुन्देलखण्ड)गांवों में बूथों के निरीक्षण के लिए कायर्क्रमों की रूपरेखा तैयार

गांवों में बूथों के निरीक्षण के लिए कायर्क्रमों की रूपरेखा तैयार

गांवों में बूथों के निरीक्षण के लिए कायर्क्रमों की रूपरेखा तैयार
– डीएम ने दी जानकारी
चित्रकूट ब्यूरो: जिला मजिस्ट्रेट शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि बूथों में स्वीप योजना के अंतगर्त मतदान प्रतिशत बढ़ाए जाने के लिए और मतदान को समावेशी, सुगम और सहभागी बनाने के लिए प्रशासन द्वारा ग्रामों-बूथों का निरीक्षण और भ्रमण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कायर्क्रम 24  फरवरी  तक चलेगा। कायर्क्रम में कोविडसंबंधी  गाइडलाइन का ध्यान रखा जाएगा। दो फरवरी को बियावल, तीन  को मंडौर,  चार  को नगर क्षेत्र मऊ, पांच को टिकरा,  छह को बेनीपुर पाली, सात को कोलमजरा,  आठ को कटैया डांडी,  नौ को मानिकपुर की ग्राम पंचायत बरहट,  10 को कोटा कदैला,  11 को मारकुंडी,  12 को नगर क्षेत्र मानिकपुर,  13को मझगवां,  14  को खोपा,  15  को भदेहदू,  16 को छीबों, 17 को नांदिन कुमिर्यान, 18 को तहसील कवीर् की ग्राम पंचायत लोढ़वारा,  19 को पहरा,  20  को शिवरामपुर,  21  को बनकट,  22  को सभापुर,  23 को घुरेटनपुर, 24  को पहाड़ी में कायर्क्रम आयोजित किए जाएंगे। इन निरीक्षण व भ्रमण कायर्क्रमों के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक, संबंधित क्षेत्र के उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक पुलिस, लेखपाल व बूथ लेवल ऑफिसर प्रतिभाग करेंगे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular