Homeबुन्देलखण्ड दस्तकट्रांसजेंडरों को किया जाएगा सामाजिक रूप से जागरूक- विदुषी मेहा

ट्रांसजेंडरों को किया जाएगा सामाजिक रूप से जागरूक- विदुषी मेहा

ट्रांसजेंडरों को किया जाएगा सामाजिक रूप से जागरूक- विदुषी मेहा
चित्रकूट ब्यूरो: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव के निर्देशन में ट्रांसजेडरों को विधिक सहायता दिए जाने के संबंध में गुरुवार को बैठक हुई। इसमें पूणर्कालिक सचिव विदुषी मेहा ने कहा कि ट्रांसजेंडरों को सामाजिक रूप से जागरूक किए जाने की आवश्यकता है। उनसे कोई भी भेदभाव नहीं कर सकता है।  पूर्णकालिक सचिव ने बताया कि ट्रांसजेंडरों के साथ किसी भी व्यक्ति या विभाग द्वारा किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा सकता । ट्रांसजेंडरों को पराविधिक स्वयंसेवक के रूप में विधिक सेवा प्राधिकरण को अपनी सेवाएं देने के संबंध में प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से अंबुज श्रीवास्तव एवं राजकरण पांडेय आदि उपस्थित रहे। उधर, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण
के तत्वावधान में आगामी 12 माचर् को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला जज राधेश्याम यादव के निदेर्शानुसार अपर जनपद न्यायधीश व नोडल अधिकारी लोक अदालत सतीश चन्द्र द्विवेदी ने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें न्यायिक अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण के लिए वाद चिह्नित कर पक्षकारों को नोटिस आदि भेजने व अधिक से अधिक मामलों को निस्तारित करने का प्रयास करने का अनुरोध किया।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular