Homeबुन्देलखण्ड दस्तकपोल पर काम करते बक्त लाइनमैन को लगा करंट गम्भीर रूप से...

पोल पर काम करते बक्त लाइनमैन को लगा करंट गम्भीर रूप से घायल झांसी रिफर

पोल पर काम करते बक्त लाइनमैन को लगा करंट गम्भीर रूप से घायल झांसी रिफर

ईंटों – लाईट के खम्भे पर सिडडाउन लेकर काम कर रहे लाइनमैन को लगा करंट गम्भीर रूप से घायल बिघुत कर्मचारी को उरई मेडिकल कॉलेज से उपचार के लिए झांसी रिफर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोहन थाना की चौकी ईंटों क्षेत्र के ईंटों पावर हाउस पर तैनात सबिंधा कर्मी लाइनमैन हरिशंकर पुत्र रामबक्स निवासी बरियापुर थाना कोतवाली कुठौन्द सोमवार की शाम दिनांक 04/09 /023 को करीब 5 से 6 बजे के बीच अब्दुलापुर फीटर पर हमीदपुरा गांव में बिघुत पोल पर ऊपर चढ़कर काम कर रहे थे। बिजली के तारों को सुधार रहे थे। तभी पावर हाउस से लाईट छोड़ दी गई। जिससे सविंधा कर्मी को करंट लग गया। और लाइनमैन झुलस गया गम्भीर रूप से घायल हो गया। खम्भे से नीचे गिर गया। एक साईट का हाथ और पैर फैक्चर हो गया। सूत्रों के द्वारा बताया गया है कि लाइनमैन सिडडाउन लेकर काम कर रहा था। तभी बिना सिड डाउन वापस किए एस एसओ के द्वारा विघुत सप्लाई छोड़ दी गई। और लाईन मैन को करंट लग गया।एस एसओ भगवान सिंह कुशवाह का कहना है कि लाइनमैन ने हमसे 4.35 बजे सिड डाउन लिया है। और 5.30 बजे सिड डाउन वापस कर दिया था। मुझे मालूम नहीं है लाइनमैन को करंट कैसे लगा है। कैसे क्या घटना हो गई। मुझे अन्य विघुत कर्मचारियों से पता लगा है कि एक लाइनमैन को करंट लग गया है। जबकि बताया गया है कि लाइनमैन के फोन में काल रिकार्डिंग है उसने सिड डाउन वापस नही किया था। बिना सिड डाउन वापस किए ही एस एसओ ने सप्लाई छोड़ दी थी। घटना के बारे में एसडीओ कुठौन्द अखिलेश यादव से दूरभाष पर बात करके जानकारी ली।तो उन्होंने बताया है कि लाइनमैन की हालत गंभीर है। झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। सिड डाउन होने पर सप्लाई छोड़ देने की बात पर कहा है। कोई नया आया है एस एसओ उससे पूछताछ की जा रही है। जांच की जा रही है। घटना कैसे हुई पता किया जा रहा है। दोषी पाए जाने पर एस एसओ पर कार्यवाही की जायेगी।एफआईआर भी करवाई जायेगी। कहीं ना कहीं विघुत विभाग के अधिकारियों की भी लापरवाही है।पावर हाउस पर सरकारी नम्बर भी नही लगता है। हमेशा बन्द रहता है। और अगर लगता भी है तो आवाज नही आती है। बिजली से अगर कोई घटना होती है।तो किसे जानकारी दी जाऐ।इस ओर किसी भी जिम्मेदार का ध्यान आकर्षित नही होता है। सभी अपनी मनमर्जी से नौकरी कर रहे है।नियम कायदों से किसी को भी कोई मतलब नही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular