Homeबुन्देलखण्ड दस्तकअमृत महोत्सव के तहत घर घर जाकर कलश में संग्रहित किए गए...

अमृत महोत्सव के तहत घर घर जाकर कलश में संग्रहित किए गए माटी और चावल!

अमृत महोत्सव के तहत घर घर जाकर कलश में संग्रहित किए गए माटी और चावल!

ईंटों (जालौन)- अमृत महोत्सव जन नेतृत्व की पहल
के रूप में मनाया जा रहा है। सरकार ने इसी उत्सव की निरंतरता में ‘ मेरी माटी मेरा देश अभियान’ का शुभारम्भ किया है। कार्यक्रम का आयोजन पूरे देश में 09 से 15 सितंबर तक किया जा रहा है
इसी कड़ी मे ग्राम गोहन भाजपा पदाधिकारियों एवम ग्रामीणों द्वारा अमृत कलश में मिट्टी और चावल संग्रहित किया गया! भाजपा नेता अशोक सिंह सेंगर ने कहा कि यह अभियान हमारे राष्ट्र के प्रति समर्पण,श्रद्धा, प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह देशभक्ति की भावना मे वृद्धि करता है और प्रत्येक नागरिक को प्रगति और समृद्धि की दिशा में प्रोत्साहित करता हैं! गोहन बूथ अध्यक्ष उमेश राजपूत ने कहा कि हम सब इस अभियान में भाग लेकर देश के हित में योगदान देकर देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण योगदान कर सकते है। यह अभियान गोहन क्षेत्र की सभी पंचायतों में जोर शोर से चलाया गया तथा घर घर जाकर मिट्टी और चावल एकत्रित किए गए! इस मौके पर सेक्टर सयोजक सत्यदेव सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष राजेंद्र सेंगर,आशीष तिवारी,सतीश राजपूत, विपिन कुशवाहा,राजू चौहान,महेंद्र पाल बिडिसी,सुमित प्रजापति,संजय राजपूत, सत्रुघन राजपूत,अंशु कुशवाहा,विमल राजपूत, महेंद्र परिहार,राहुल परिहार आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular