Homeबुन्देलखण्ड दस्तकउर्विजा दीक्षित को मिली भाजपा से जिले की कमान, चेयरमैन व निवर्तमान...

उर्विजा दीक्षित को मिली भाजपा से जिले की कमान, चेयरमैन व निवर्तमान चेयरमैन ने बाटी मिठाई।।

उर्विजा दीक्षित को मिली भाजपा से जिले की कमान, चेयरमैन व निवर्तमान चेयरमैन ने बाटी मिठाई।।

संवाददाता सौरभ कुमार

रामपुरा (जालौन):-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने जनपद जालौन सहित करीब पचास जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। यह पहला मौका जब जालौन में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार किसी महिला पर भरोसा जताते हुये उसे भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया है।
जिलाध्यक्ष की घोषणा होने बाद नगर पंचायत रामपुरा में निवर्तमान अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह व वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री वर्मा एवम भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा नगर में रैली व आतिशबाजी व ढोल ढमाकों के साथ जमकर खुशी का इजहार किया।भाजपा समर्थक सबसे अधिक उत्साहित होकर सड़कों पर आए।सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। जिसमे चेयरमैन गायत्री वर्मा के साथ निवर्तमान चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह, अंकुर मिश्रा, पीसीएम उर्फ अरविंद भदौरिया, सल्लू त्रिपाठी, संतोष चक, अजय पुरवार आदि सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा में लगातार सक्रिय कार्यकर्ता की भूमिका निभाती रही

जालौन की नई भाजपा अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित का राजनीतिक इतिहास देखें तो वह शुरुआत में बहुजन समाज पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता थी। 2014 में केंद्र में सरकार बनने से उन्होंने बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा देते हुये पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद लक्ष्मी कांत बाजपेई की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। जिसके बाद वह भाजपा में लगातार सक्रिय कार्यकर्ता की भूमिका निभाती रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular