Homeबुन्देलखण्ड दस्तकनवनियुक्त जिलाध्यक्ष का प्रथम जनपद आगमन पर बुन्देलखण्ड प्रवेश द्वार कालपी यमुना...

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का प्रथम जनपद आगमन पर बुन्देलखण्ड प्रवेश द्वार कालपी यमुना पुल पर हुआ भव्य स्वगत

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का प्रथम जनपद आगमन पर बुन्देलखण्ड प्रवेश द्वार कालपी यमुना पुल पर हुआ भव्य स्वगत

संवाददाता -अंजनी कुमार सोनी

कालपी (जालौन) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्षा भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने उत्तर प्रदेश के 50 जिलों के जिलाध्यक्षों और महानगरों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है जिसमें जनपद जालौन के नये जिलाध्यक्ष की कमान कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र की महिला मोर्चा की अध्यक्षा उर्विजा दीक्षत को दी गई है ! अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम ग्रह जनपद आगमन पर बुन्देलखण्ड के प्रवेश द्वार कालपी यमुना पुल पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया !सैकड़ों की संख्या मे उपस्थित भाजपा की महिला और पुरूष कार्यकर्ताओं और नेताओं की इतनी बडी़ उपस्थिति किसी जिलाध्यक्ष के स्वागत में पहली बार देखी ग ई जिसने एक इतिहास रच दिया !
निर्धारित समय दोपहर 1 बजे से लगभग तीन घंटा बिलम्भ से पधारी जिलाध्यक्षा उर्विजा दीक्षित के स्वागत में कड़कडा़ती धूप और बाद में हुई वर्षा से भी कार्यकर्ताओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई सभी डटे रहे और
सभी ने माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत को एक ऐतिहासिक कार्यकृम बना दिया !
आपको बताते चलें कि इससे पहले भाजपा ने जितने भी जिलाध्यक्ष बनाए वह सभी आर एस एस और भाजपा से जुड़े हुए कार्यकर्ता थे पहली बार किसी दूसरी पार्टी से आये हुए व्यक्ति को जिलाध्यक्ष की कमान दी है ! नव नियुक्त भाजपा जालौन जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित का राजनीतिक इतिहास देखें तो वह शुरूआत में बहुजन समाज पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता थीं ! 2014 में जब केन्द्र में भाजपा सरकार बनी तब उन्होंने बहुजन समाज पार्टी को त्याग कर भाजपा का दामन थामा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज्य सभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेई की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली !जिसके बाद वह भाजपा में लगातार सक्रिय कार्यकर्ता की भूमिका निभाती रहीं ! और भाजपा महिला मोर्चा की राजनीति करती आ रही थीं जिसमे भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारणी में प्रदेश महामंत्री रहीं और उसके बाद कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र की महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रहीं !
प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंन्द्र सिंह ने उन पर भरोसा जताते हुऐ जालौन जिलाध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण पद सोंपा है और उम्मीद जतायी है कि आगामी 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव में जालौन में ब्राह्मण और महिला वोटरों को साधने में उर्विजा दीक्षित कामयाब होंगी!
उर्विजा दीक्षित के जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद आज उनका भव्य स्वागत किया गया कालपी में दुर्गा मंदिर चौराहे पर भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पाण्डेय के नेतृत्व में स्वागत कार्यकृम में प्रमुख रूप से माधौगण बिधायक मूल चन्द्र निरंजंन,जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी पूर्व कालपी बिधायक नरेन्द्र सिंह जादौन,कोआपरिटिव बैंक सभापत बृजभूषण सिंह मुन्नू पूर्व भाजपा बिधायक संतराम सिंह सेंगर,पूर्व मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बाजपेई, सुभाष परमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बाबा बालक दास पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी,व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता (सिन्टू), विशाल सिंह सेंगर अश्वनी तिवारी,कालपी नगर महामंत्री सतेन्द्र सिंह चौहान कोषाध्यक्ष राकेश पुरवार (टिल्लू)उपाध्यक्ष पूर्व सभासद राजेन्द्र साहू सुरजीत सिंह चौहान सुनील गुप्ता,सभासद अतुल सिंह चौहान, पूर्व सभासद भारत सिंह यादव, मुन्ना चौधरी,बृम्हा सिंह,बबलू रांणा,बाबूसिंह यादव,जीतू तिवारी,रविन्द्र सिंह चौहान प्रधान सिकरी,पूर्व सभासद राजेश द्विवेदी, पूर्व सभासद रवीन्द्र सिंह चौहान पड़री,पूर्व सभासद विपिन पुरवार, पूर्व सभासद राम सिंह सलौनियां,संदीप पाण्डेय,आनन्द शर्मा,नीलाभ शुक्ला,राजू पाठक,सोनू सताब्दी,अवधेश सिंह,महिला मोर्चा नगर अध्यक्षा ज्योती विश्वकर्मा, रजनी पाल, सभासद गीता पाल,नगर उपाध्यक्ष आशा देवी गुप्ता,जानकी,बन्द इन गुप्ता,सुनीता पाण्डेय सहित सैकड़ो क भाजपाई उपस्थित रहे! स्वागतोपरांत जिलाध्यक्ष का लगभग दो सैकडाध फोरव्हीलर गाणियों का काफिला जनपद मुख्यालय उरई के लिए रवाना हो गया!

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular