Homeबुन्देलखण्ड दस्तकब्लॉक प्रमुख ने कराया रामायण का पाठ व भंडारा।।

ब्लॉक प्रमुख ने कराया रामायण का पाठ व भंडारा।।

ब्लॉक प्रमुख ने कराया रामायण का पाठ व भंडारा।।

संवाददाता सौरभ कुमार

रामपुरा:-विकास खण्ड परिसर में स्थित हनुमान मंदिर पर रविवार को ब्लॉक प्रमुख अजीतसिंह के द्वारा श्री राम कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया।

विकास खण्ड रामपुरा के ब्लॉक प्रमुख अजीतसिंह सेंगर द्वारा विकास खण्ड परिसर में शनिवार को रामायण पाठ के आयोजन के बाद रविवार को समापन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया। जिसमें कस्बे व क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
भजन गायक सुनील पांचाल,मैथलीशरण, जगतराज राजपूत,सुदामा कुशवाहा आदि भजन मंडली ने भगवान के भजनों को सुनकर भक्तों को भक्ति मय रंग में रंग दिया। ब्लॉक प्रमुख अजीतसिंह सेंगर ने बताया कि राम कथा का आयोजन शनिवार को किया गया था। जिसका रविवार को समापन हुआ। जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। राम कथा का आयोजन विकास खण्ड परिसर में समस्त राम भक्त और क्षेत्र वासियों की ओर से करवाया गया था। जिसमें राम कथा में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आचरण उनके आदर्श और उनकी कथाओं के बारे में विस्तार से कथावाचक सुनील पांचाल ने बताया।
सुनील पांचाल ने बताया कि ऐसे आयोजन क्षेत्र में होते रहना बहुत जरूरी हैं। आधुनिकता के इस दौर में लोग हमारी संस्कृति हमारे भगवान और हमारे रीति रिवाज से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में ऐसी कथाएं हमें हमारे पौराणिक संस्कृतियों से जोड़ने का काम करती हैं और कथा के बहाने सभी लोगों का मिलना भी हो जाता है। इसलिए सभी भक्तों को कथा में भाग लेना चाहिए और समय मिलने पर कथा का श्रवण करना चाहिए तथा भगवान राम के बताएं आदर्शों पर चलना चाहिए तभी जीवन का कल्याण संभव है।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अजीतसिंह सेंगर, बबलू राजावत, अमित पुरवार, दीपू सिंह, निक्की, सौम्य गुप्ता, टीपू द्विवेदी, प्रशांत, गौरव आदि सहित उरई से भजन गायक व कलाकार सुनील पांचाल मुख्य भजन गायक, मैथलीशरण,जगतराज राजपूत, सुदामा कुशवाहा, सुरेन्द्र राजपूत, रामनारायण यगिक, राजकुमार यागिक आदि सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular