Homeबुन्देलखण्ड दस्तकमेरी माटी,मेरा देश के तहत नगर में निकली तिरंगा यात्रा देश भक्ति...

मेरी माटी,मेरा देश के तहत नगर में निकली तिरंगा यात्रा देश भक्ति गीतों से गूंजा नगर।।

मेरी माटी,मेरा देश के तहत नगर में निकली तिरंगा यात्रा देश भक्ति गीतों से गूंजा नगर।।

रामपुरा:- नगर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत मनाए जा रहे मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत नगर पंचायत द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा की शुरुवात नगर पंचायत से होकर नगर के विभिन्न गलियो से होकर गुजरी।
वही पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया लोगों को आजादी का महत्व समझाने के लिए ही आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन भी किया गया है तिरंगा यात्रा भी उसी का एक हिस्सा है। कहा कि हम सब आजाद देश मे रह रहे हैं। एहसानमंद होना चाहिए जो देश की रक्षा करते हुए बलिदान हो गये। उनके कारण ही आज स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। हमें भी उनके पद चिन्हों पर चलकर समाज और देश की रक्षा करनी होगी। जिन लोगों ने देश के लिए बलिदान दिया है,उनका नाम आज भारत के स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया।
उक्त मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह,वर्तमान अध्यक्ष गायत्री वर्मा,अधिशाषी अधिकारी राजीव कुमार ,अजय पुरवार,अंकुर मिश्रा,संतोष खटीक, राजेश बैश,अजय राजावत,सुमित गुप्ता,रमाकांत पाल,हर्ष दोहोलिया सहित नगर पंचायत के सभासद मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular