Homeबुन्देलखण्ड दस्तकरात का फायदा उठाकर चोरों ने नगदी व जेवरात पर किया हाथ...

रात का फायदा उठाकर चोरों ने नगदी व जेवरात पर किया हाथ साफ।।

रात का फायदा उठाकर चोरों ने नगदी व जेवरात पर किया हाथ साफ।।

रामपुरा:- बीती रात थाना क्षेत्र के ग्राम टीहर निवासी हरिओम पुत्र माधवसिंह ठाकुर के घर को चोरों ने निशाना बनाकर सोने चाँदी के जेवरात तथा नगदी लेकर रफूचक्कर हो गये।

थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। वही पुलिस इन चोरियों का खुलासा करने में कोई खास सफल नहीं हो पाई हैं। थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था भी बुरी तरह अस्त व्यस्त प्रतीत हो रही हैं। बीती रात थाना क्षेत्र के ग्राम टीहर में हरिओम पुत्र माधवसिंह ठाकुर के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। जिसमे घर मे रखे सोने चाँदी के जेवरात मंगलसूत्र, अँगूठी, झुमकी, टॉक्स, सोने की चेन, चाँदी की पायलें आदि सहित घर मे रखे 2500 रु तथा दो मोबाइल फोन लेकर चोर रफूचक्कर हो गये। सुबह जब घर के सदस्य नींद से जागे तब घर मे चोरी की घटना की जानकारी हुई। उक्त घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पाकर उप निरीक्षक संतकुमार शुक्ला मौके पर पहुँचकर जानकारी कर जाँच में जुट गये।

इनसेट

दस दिन पूर्व हुई निनावली जागीर में चार घरों में चोरी की घटना में पुलिस ने क्या कार्यवाही की। इसके बारे में अभीतक किसी को कोई जानकारी नहीं है। क्षेत्र में हुई चोरियों से पुलिस द्वारा कोई सबब नहीं लिया जा रहा। क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठाये जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular