Homeबुन्देलखण्ड दस्तकनारी सशक्तिकरण के अंतर्गत नगर पंचायत द्वारा केन्द्र सरकार का अभिनंदन कार्यक्रम...

नारी सशक्तिकरण के अंतर्गत नगर पंचायत द्वारा केन्द्र सरकार का अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया।।

नारी सशक्तिकरण के अंतर्गत नगर पंचायत द्वारा केन्द्र सरकार का अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया।।

रामपुरा:- नगर पंचायत रामपुरा में रविवार को नारी सशक्तिकरण के अंतर्गत नारी शक्ति बंदन आरक्षण विधेयक पास किये जाने पर केंद्र सरकार का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री भानू प्रताप वर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा की जिलाध्यक्ष श्रीमती उर्विजा दीक्षित ने की।

भारत सरकार द्वारा समय समय पर महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा निखारने तथा रोजगार के नये आयाम स्थापित करने के लिए अनेको योजनाओं का संचालन किया जाता रहा हैं। कार्यक्रम में आये मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री भानू प्रताप वर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा हाल ही में नारी सशक्तिकरण को लेकर नारी शक्ति बंदन आरक्षण विधेयक केन्द्र में पास कर दिया हैं। जल्द ही राज्य में भी ये बिल पास हो जायेगा। जिसमे महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में 30% आरक्षण तय किया जायेगा। देश को 100 से ज्यादा मैडल दिलाने वाली मातृशक्ति ने भारत का नाम पूरे विश्व मे रोशन किया हैं। वर्तमान में प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं द्वारा प्रगतिशील देश में अपना भरपूर योगदान दे रही हैं। सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को शिक्षित व देश की मुख्य धारा से जोड़ने के क्रम में अनेको योजनाओं का संपादन कर रही हैं। जिसमे ग्रामीण क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह से महिलाओं को जोड़कर उनको रोजगार का नया मंच उपलब्ध कराया हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं छोटे छोटे लघु उद्योग को लगाकर अपने साथ अनेक महिलाओं को जोड़कर रोजगार के साथ आर्थिक रूप से मजबूत कर रही हैं।
जिलाध्यक्ष भाजपा उर्विजा दीक्षित ने महिलाओं को नारी शक्ति बंदन विधेयक के पास होने पर बधाई देते हुए केन्द्र सरकार को धन्यवाद दिया। सरकार की महिलाओं के प्रति अनेकों योजनाओं का संचालन कर रही हैं। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में महिलाओं द्वारा अपनी भागीदारी बखुबी निभाई जा रही हैं।
ब्लॉक प्रमुख अजीतसिंह ने महिला शक्ति का वंदन करते हुए कहा कि रामपुरा क्षेत्र की महिलाएं वर्तमान के प्रत्येक क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान दे रही हैं। हमारी पढ़ी लिखी माताएं व बहिने हमारी आने वाली पीढ़ी की परवरिश बखूबी अच्छे से निभाने के साथ अच्छी तालीम भी दे रही हैं। गाँवो में स्वयं सहायता समूह से जुड़कर घर बैठे रोजगार की कड़ी से और भी महिलाओं को जोड़ रही हैं।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री भानू प्रताप वर्मा, जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित बीजेपी, ब्लॉक प्रमुख अजीतसिंह सेंगर, चेयरमैन गायत्री वर्मा, निवर्तमान चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह, शिवेन्द्र सिंह, अभिमन्यु सिंह, अरविंद भदौरिया, अंकुर मिश्रा, बेटू महंत आदि सहित क्षेत्र की महिलाशक्ति मौजूद रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular