Homeबुन्देलखण्ड दस्तकशिक्षामित्रों ने बीआरसी पर की बैठक।।

शिक्षामित्रों ने बीआरसी पर की बैठक।।

शिक्षामित्रों ने बीआरसी पर की बैठक।।

 

रामपुरा:- बीआरसी टीहर में शिक्षामित्रों ने अपनी मांगों लेकर एक बैठक की। जिसकी अध्यक्षता विनय कुमार चतुर्वेदी ने की।
बीआरसी टीहर में अपनी मांगों को लेकर ब्लॉक क्षेत्र के शिक्षामित्रों ने एक बैठक आहूत कर अपने विचार रखें। बैठक में अपनी मांगों को लेकर चर्चा की गई। जिसमें प्रमुख रूप से नियमावली में संशोधन कर शिक्षामित्रों को पुनः समायोजन/ नियमित किया जाये। समायोजन प्रक्रिया पूर्ण होने तक 12 माह , 62 वर्ष की सेवा सुरक्षित करने हेतु सम्मानजनक वेतनमान दिया जाए। नई शिक्षा नीति में शिक्षामित्र को सम्मिलित कर उनका भविष्य सुरक्षित किया जाए। मृतक शिक्षामित्रों तक सहायता प्रदान करते हुए परिवार के आश्रित को जीवोपार्जन हेतु नियुक्ति प्रदान की जाए। मूल विद्यालय में वापसी से वंचित शिक्षामित्रों को पुनः एकअवसर प्रदान करते हुए मूल विद्यालय में वापस किया जाए एवं महिला शिक्षामित्र का विवाह उपरांत उनके ससुराल के जनपद के विद्यालय में स्थानांतरित किया जाए। आदर्श शिक्षामित्र वेलकेयर एशोसियेशन ने यह निश्चित किया कि कोई भी शिक्षामित्र सोसालमीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करेगा।
उक्त बैठक में विनोद सिंह जिलाध्यक्ष आदर्श शिक्षामित्र, सत्य प्रकाश, आनंद स्वरूप, मूलचंद, किरण देवी, उपदेश कुमार, बबली देवी, नीता कुमारी, निर्माला चौधरी, करन सिंह, बृजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, विनय कुमार, पूरन लाल, महेश सिंह राजावत आदि सहित शिक्षामित्र मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular