Homeबुन्देलखण्ड दस्तक100 बीघा फसल पानी से होती हैं बर्वाद, ठेकेदार नहीं बना रहा...

100 बीघा फसल पानी से होती हैं बर्वाद, ठेकेदार नहीं बना रहा पुलिया।।

100 बीघा फसल पानी से होती हैं बर्वाद, ठेकेदार नहीं बना रहा पुलिया।।

 

रामपुरा(जालौन):- वर्तमान में चल रहे माधौगढ़ रामपुरा सड़क निर्माण कार्य मे ग्रामीणों द्वारा काली फिलिंग स्टेशन के पास एक पुलिया निर्माण की माँग विधायक मूलचन्द्र निरंजन से की हैं। लेकिन सड़क निर्माण करने वाली कंपनी द्वारा बगैर पुलिया निर्माण कार्य न कराकर सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया हैं।

नगर के लोगों ने विधायक मूलचंद निरंजन से रामपुरा से 33 केवी पावर हाउस के बीच एक पुलिया निर्माण कार्य के लिए माँग की थी। जिस पर विधायक द्वारा लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर सड़क के बीच मे एक पुलिया निर्माण कराने के लिए कहा था। जिस पर अभीतक कोई कार्य नहीं किया गया। जबकि पुलिया न होने के कारण आसपास की लगभग 100 बीघा फसल पूरे साल जलमग्न बनी रहती हैं। जिसके चलते किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा हैं। किसान रामसिंह, आशाराम, परशुराम, ब्रजकिशोर आदि लोगो ने बताया कि कई बार फसल बोने के बाद नहर व बर्षा का पानी भर जाने के कारण उनकी फसल बर्बाद हो जाती हैं। जल निकासी की व्यवस्था न होना इसका सबसे बड़ा कारण हैं। सड़क निर्माण के चलते लेखपाल द्वारा पुलया निर्माण के लिए जगह भी उपलब्ध करा दी हैं। लेकिन सड़क निर्माण कर रही कंपनी द्वारा पुलया निर्माण कार्य को लेकर अभीतक कोई कार्य नहीं किया। जबकि सड़क निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया गया है।

लोक निर्माण विभाग के एक्सीएन सुनील कुमार ने कहा कि जल्द ही वहाँ पुलया निर्माण कार्य कराया जायेगा। जिससे जल भराव की समस्या से निजाद मिल सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular