Homeबुन्देलखण्ड दस्तकमिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक।।

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक।।

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक।।

रामपुरा(जालौन):मिशन शक्ति 4.0 की शरूवात पर विकास खंड रामपुरा की ग्राम पंचायत टीहर में गुरुवार को पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार गौरव व सचिव केशवकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में महिला कांस्टेबल सोनू एवम लता द्वारा चौपाल लगाकर जागरूकता अभियान चलाया गया।जिसमे ग्राम पंचायत की महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरुक किया गया।
महिलाओं को विभिन्न महिला अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि आज के समय में नारी शक्ति प्रबल है। वह किसी भी समस्या का समाधान और सामना करने में सक्षम है। उन्होंने घरेलू हिंसा,दहेज उत्पीड़न आदि के साथ- साथ विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे मुख्यमंत्री हेल्पलाइन हेल्पलाइन नंबर 1076, वूमेन हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चाइल्ड केयर लाइन 1098 साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में जानकारी दी।उक्त कार्यक्रम के पश्चात ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार गौरव द्वारा महिला कांस्टेबल सोनू चौहान,लता द्वारा पुष्प गुच्छ व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
उक्त मौके पर ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार गौरव,सचिव केशवकांत त्रिपाठी,मंगल सिंह,महिला कॉन्स्टेबल लता,सोनू चौहान,मीरा देवी,साजिदा, सुमन झा,किरन, राजपति,उषा देवी,कुसुमा ए एन एम,शालिनी,हेमलता,सुनील गुप्ता, कौशल किशोर,कलावती,सहित ग्राम पंचायत की मातृ शक्ति मौजूद रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular