Homeबुन्देलखण्ड दस्तकबाइक सवार की टक्कर से 70 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल।।

बाइक सवार की टक्कर से 70 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल।।

बाइक सवार की टक्कर से 70 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल।।

रामपुरा (जालौन) थाना क्षेत्र की पचोखरा रोड़ पर सड़क के किनारे बकरी चरा रही 70 बर्षीय रामपुरा निवासी महिला मीरा राठौर को बाइक सवार संतोष पुत्र कप्तान निवासी पचोखरा ने बुधवार को दोपहर के समय महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँचकर घायल महिला मीरा राठौर को स्वास्थ्य चिकित्सालय रामपुरा पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद चोटें अधिक होने के कारण जिला अस्पताल रैफर कर दिया। घायल महिला रामपुरा में अपने घर पर अकेली रहती है। महिला का एक पुत्र है जो वर्तमान में बाहर शहर में मजदूरी करता है। बाइक चालक संतोष का कहना है की खेत में पानी लगा हुआ था वह रामपुरा से खेत में पानी लगा रहे कुछ लोगों को समोसा लेकर रामपुरा से वापस पचोखरा वापस लौट रहा था उसी समय सड़क के किनारे से जा रही महिला अचानक रोड पर आ गई जिससे उसकी टक्कर हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular