Homeबुन्देलखण्ड दस्तकग्राम जगम्मनपुर प्रधान द्वारा जरूरतमंदों को वितरित किए गए कंबल।।

ग्राम जगम्मनपुर प्रधान द्वारा जरूरतमंदों को वितरित किए गए कंबल।।

ग्राम जगम्मनपुर प्रधान द्वारा जरूरतमंदों को वितरित किए गए कंबल।।

संवाददाता अंजनी कुमार सोनी

रामपुरा (जालौन ) विकास खंड रामपुरा की ग्राम पंचायत जगम्मनपुर प्रधान प्रज्ञादीप गौतम द्वारा सोमवार को गांव के गरीबों,दिव्यांगों व विधवा महिलाओं को कंबल वितरित किया। कंबल पाकर ग्रामीण काफी खुश नजर आए।इस समय काफी ठंड पड़ रही है।गरीबों के पास पर्याप्त संसाधन न होने वह ठिठुर रहे हैं। मैं ऐसे लोगों की मदद करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहता हूं
ग्राम प्रधान प्रज्ञादीप गौतम द्वारा गांव के गरीबों व असहायों का चयन कर सूची बनाई गई तत्पश्चात उन लोगों को अपने आवास पर बुलाकर प्रधान द्वारा कंबल वितरित किया। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा पुण्य का काम है। गर्म कपड़े के अभाव में असहाय व गरीब परेशान हैं। उन्हें राहत प्रदान करने के लिए कंबल दिया गया है।
कंबल पाकर गरीबों के चेहरे पर खुशी चमकने लगी। प्रधान ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।सर्दी से गरीब असहाय लोगों की हर व्यक्ति को मदद करनी चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular