Homeबुन्देलखण्ड दस्तकट्रेंड सेटल अवार्ड से नवाजी गई नगर पंचायत उमरी की पूजा राजावत।।

ट्रेंड सेटल अवार्ड से नवाजी गई नगर पंचायत उमरी की पूजा राजावत।।

ट्रेंड सेटल अवार्ड से नवाजी गई नगर पंचायत उमरी की पूजा राजावत।।

रामपुरा(जालौन):- टाइम्स अप्लाउड़ द्वारा होटल जिंजर अंधेरी मुंबई में आयोजित प्रतियोगिता में मेकअप आर्टिस्ट पूजा को बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी द्वारा सम्मानित किया गया।पूर्व में भी 28 अप्रैल 2023 को जयपुर में हुई नेशनल ब्यूटी मेकअप ब्राइडन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमे भारत से 100 आर्टिस्टों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमे जनपद की उमरी निवासी पूजा राजावत ने बाजी मारी थी।28 अप्रैल को जयपुर में आयोजित हुई नेशनल ब्यूटी मेकअप ब्राइडन प्रतियोगिता में भारत के प्रत्येक कोने से आये मेकअप आर्टिस्ट द्वारा भाग लिया गया था।जिसमें जनपद जालौन की उमरी निवासी पूजा राजावत जो उमरी में श्रष्टि ब्यूटी पार्लर नाम से पार्लर चलती हैं। उन्होंने ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गाँव व जनपद का नाम रौशन किया था। कार्यक्रम में पूजा राजावत 100 मेकअप आर्टिस्ट में से विनर घोषित किया गया था। जिनको बालीबुड अभिनेत्री जरीन खान द्वारा प्रथम पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। गाँव मे आने पर पूजा राजावत का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बधाई देने वालो का पूजा के घर तांता लगा रहा। पूजा राजावत ने जानकारी देते हुए बताया कि लोग कहते है की एक कामयाब मर्द के पीछे एक औरत का हाथ होता है लेकिन मेरी कामयाबी के पीछे मेरे पति रणविजय सिंह का पूर्ण सहयोग है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular