Homeबुन्देलखण्ड दस्तकभाजपा के मिलन समारोह में नये कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

भाजपा के मिलन समारोह में नये कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

भाजपा के मिलन समारोह में नये कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

केन्द्रीय मंत्री, प्रभारी मंत्री, जिलाध्यक्ष,जिपं अध्यक्ष ने सरकार की उपलब्धियां बतलाई

कालपी (जालौन) मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का कालपी विधानसभा स्तरीय मिलन समारोह का आयोजन केन्द्रीय उधोग राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा तथा जनपद के प्रभारी तथा सूबे के कैबिनेट मंत्री धर्मवीर प्रजापति की मौजूदगी में आयोजित किया गया।इस मौके पर बिभिन्न दलों के पांच सैकड़ा लोगों ने अपने दल से त्यागपत्र दे करके भाजपा में शामिल होने की घोषणा की गई। नये शामिल होने वाले व्यक्तियों को मंत्रियों तथा शीर्ष नेताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
ठक्कर बापा इंटर कालेज कालपी के प्रेम सरोवर सभागार में भाजपा के जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित की अध्यक्षता आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी भारी संख्या में समर्थकों तथा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल में पहुंचे। कार्यकर्ताओं के मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से देश के करोड़ जनता लाभान्वित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयास से 500 साल की तमन्ना पूरी हुई है कथा अयोध्या में प्रभु राम का मंदिर बनकर तैयार हुआ है। उन्होंने बताया क्या भारत के अलावा पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान किया जा रहा है। उन्होंने कहां से तीसरी बार देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के लिए सभी लोग पूरी ताकत से जुट जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने भाजपा में शामिल होने वाले नए कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत करते हुए कहा के अबकी बार 405 के नारे को पूरा करना है। पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन में आज कालपी विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में शामिल होने वाले पांच सैकड़ा कार्यकर्ताओं की सूची को प्रस्तुतीकरण किया। अरुण मल्होत्रा अशोक बाजपेई नगर अध्यक्ष भारत सिंह यादव, हरगोविंद सिंह अरुण शुक्ला संतोष प्रजापति महिला नेतृत्व कुमकुम से खाद्य ने अपने-अपने संबोधन में भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताते हुए नए कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जिला मंत्री राम अनुग्रह सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। दिपांशु,अतुल सिंह चौहान, अरविंद राठौर, नवीन गुप्ता सुनील पटवा,ब्रम्हा सिंह यादव, अतुल गुप्ता सिंटू, राज योगिनी रजनी पाल, वंदना गुप्ता, भारत भूषण गुप्ता, दिग्विजय सिंह, कोमल सिंह चौहान श्री कृष्ण गौतम सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular