Homeबुन्देलखण्ड दस्तकबिन मौसम बरसात ने बढ़ाई किसानों की परेशानी।।

बिन मौसम बरसात ने बढ़ाई किसानों की परेशानी।।

बिन मौसम बरसात ने बढ़ाई किसानों की परेशानी।।

रामपुरा (जालौन) बिन मौसम बरसात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी हैं। शुक्रवार शाम से हो रही वर्षा के कारण किसानों की खेतों में पड़ी पकी फसल को काफी नुकसान पहुँच रहा हैं।

ब्लॉक क्षेत्र में किसानों की खेतो में खड़ी फसल पकने की स्थिति में है। कुछ फसले पक कर तैयार भी हो चुकी हैं। जिसमे मटर, लाही, गेहूँ तथा बेझर की फसल को बरसात व तेज हवाओं के चलते काफी नुकसान हो रहा हैं। क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि 10 दिन के बाद खेतों में गेहूँ की कटाई शुरू होनी थी, लेकिन इस बिन मौसम बरसात व तेज हवाओं के चलते फसल खेतो में चादर की तरह बिछ गई हैं। जिससे फसल के सड़ने की आशंका भी जताई जा सकती हैं। मटर व लाही की फसल कटी हुई खेतो में पड़ी हैं। वर्षा के पानी से इन फसलों को काफी नुकसान पहुँच सकता हैं। अगर वर्षा ऐसे ही होती रही तो निश्चित ही किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ सकता हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular