Homeबुन्देलखण्ड दस्तकआदित्य नगाइच को कांग्रेस पार्टी ने बनाया प्रदेश समन्वयक।।

आदित्य नगाइच को कांग्रेस पार्टी ने बनाया प्रदेश समन्वयक।।

आदित्य नगाइच को कांग्रेस पार्टी ने बनाया प्रदेश समन्वयक।।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

कालपी (जालौन) नगर के निवासी आदित्य नगाइच पारिवारिक कांग्रेसी है लंबे अर्से से इनका परिवार कांग्रेस का समर्थक रहा है। आदित्य चौथी पीढ़ी के कांग्रेसी हैं व सोशल मीडिया पर मुखरता से जन मुद्दों को उठाते हैं। आदित्य नगाइच पूर्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग में प्रदेश सचिव, प्रदेश महासचिव व प्रदेश समन्वयक के पद पर कार्य कर चुके हैं। इनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय महासचिव के.सी वेणुगोपाल के अनुमोदन पर आदित्य नगाइच को पुनः उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में प्रदेश समन्वयक के पद पर नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर आदित्य ने कांग्रेस के समस्त शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। वहीं उन्हें नगर के सम्भ्रांतजनों ने बधाई दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular