Homeबुन्देलखण्ड दस्तक91 वर्ष की आयु पूरी कर परलोक सिधारे राजा रामपुरा समरसिंह जूदेव।।

91 वर्ष की आयु पूरी कर परलोक सिधारे राजा रामपुरा समरसिंह जूदेव।।

91 वर्ष की आयु पूरी कर परलोक सिधारे राजा रामपुरा समरसिंह जूदेव।।

 

रामपुरा (जालौन) रामपुरा रियासत के महाराज चित्तरसिंह जूदेव के पुत्र राजा समरसिंह जूदेव ने शनिवार की सुबह लखनऊ के चन्दन हॉस्पिटल में अंतिम श्वास ली।

91 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके महाराजा समरसिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज लखनऊ के चन्दन हॉस्पिटल में किया जा रहा था। पूर्व में प्रधानमंत्री रहे बल्लभाचार्य पटेल द्वारा भारत की रियासतों पर पूर्णविराम लगाने के बाद महाराज समरसिंह केरल चले गये। अपने जीवन का अधिकांश समय उन्होंने केरल में रहकर ही गुजारा। केरल में महाराजा समरसिंह जूदेव के दो पुत्र कुँवर देवेंद्र सिंह जूदेव व कुँवर केशवेंद्र सिंह जूदेव का जन्म हुआ। राजा साहब के बड़े पुत्र देवेन्द्र सिंह जूदेव आस्ट्रेलिया में रहते हैं। वही छोटे बेटे केशवेंद्र सिंह जूदेव ने अपनी पढ़ाई पूरी कर किला रामपुरा की धरोहर संभाली। महाराज समरसिंह की मौत की खबर ने सम्पूर्ण नगर में शोक की लहर दौड़ गई। राजा साहब का अंतिम संस्कार लखनऊ में किया गया। राजा साहब के परलोक सिधारने की खबर सुनकर ब्लॉक प्रमुख अजीतसिंह सेंगर, व्यपार मंडल अध्यक्ष अमित पुरवार, नवीन त्रिपाठी, सुखवीर सिंह यादव, तेजपाल यादव, अजीतसिंह जादौन आदि लोगों ने शोक सभा कर दुःख प्रकट किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular