Homeजालौनकुठौंद थाने में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया सांसद ने

कुठौंद थाने में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया सांसद ने

कुठौंद थाने में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया सांसद

कुठौंद (जालौन)। जालौन गरौठा भोगनीपुर के सांसद भानु प्रताप वर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह तत्पर हैं। नारी सुरक्षा को लेकर सरकार हर थाना स्तर पर महिला आरक्षियों की तैनाती की गई है जो पीड़ित महिलाओं की समस्या रजिस्टर्ड कर उन्हें गंभीरता से सुना जायेगा।
उप जिलाधिकारी जालौन गुलाब सिंह ने कहा महिला सशक्तिकरण के बहुत सरकार हर स्तर पर कार्य कर रही है महिलाओं की अच्छी भागीदारी के लिए उन्होंने कहा कि एक समय था जब महिला थाने में जाने से घबराती थीं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि उनकी समस्या महिला पुलिस कर्मी ही सुनेंगी जिससे वह सारे घटनाक्रम के बारे में जानकारी देने में संकोच नहीं करेंगी। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी जालौन विजय आनंद थाना प्रभारी अरुण कुमार तिवारी महिला कांस्टेबल शांति, अर्चना, विनीता पाल, संघ नेता विजय चंद्र, आशीष चतुर्वेदी, अमित नीखरा एवं क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular