Homeजालौनकेन्द्र सरकार राज्य मंत्री का प्रथम जनपद आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

केन्द्र सरकार राज्य मंत्री का प्रथम जनपद आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

केन्द्र सरकार राज्य मंत्री का प्रथम जनपद आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

रामपुरा में सांसद भानु प्रताप वर्मा(केंद्रीय मंत्री)के बजन का दस गुना अन्न दान कान्हा गौशाला को किया।

रामपुरा (जालौन) – सांसद भानु प्रताप वर्मा को केंद्र सरकार में राज्यमंत्री, सूक्ष्म लघु और मध्य उद्यम बनाए जाने के बाद जनपद में पहली बार आगमन हुआ जिसपर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया ।भानूप्रताप वर्मा केन्द्रीय मंत्री का प्रमुख चौक-चौराहे व पंचनद के जगम्मनपुर पंडित परशुराम द्विवेदी महाविद्यालय के बाद माधौगढ़ तहसील के रामपुरा नगर में उमरी स्टैंड पर रामजानकी गेस्ट हाउस में चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भव्य रुप से स्वागत किया। जगह-जगह स्वागत द्वार पर पटाखें फोड़कर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पूरे गर्मजोशी के साथ संसदीय केन्द्रीय मंत्री की स्वागत रैली में उत्साह दिखाया। स्वागत रैली में , जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह बना , क्षेत्रीय विधायक मूलचंद निरंजन , चेयरमैन शैलेंद्र सिंह रामपुरा,चेयरमैन राज किशोर गुप्ता विधायक प्रतिनिधि महेश पतराही ,अरविंद भदोरिया मिंटू सिंह,ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह बेरा, ब्लाक प्रमुख चिंतामन दोहरे माधौगढ़, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अनिरुद्ध द्विवेदी सहित क्षेत्र के अन्य नेता व कार्यकर्ता स्वागत रैली में शामिल हुए। केन्द्रीय मंत्री ने जालौन देवी मंदिर में पूजा की और मत्था टेका।
शपथ ग्रहण के बाद नवनियुक्त केन्द्रीय मंत्री का जनपद आगमन हुआ। उपस्थित सैकड़ों भाजपाईयों को संबोधित करते संसदीय केन्द्रीय मंत्री भानूप्रताप वर्मा ने कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो दायित्व सौंपा है, उसके लिए वे आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर जनपद के आगमन पर भ्रमण के दौरान केन्द्रीय मंत्री भानू प्रताप वर्मा का मालाओं के लाधकर स्वागत किया व केन्द्रीय मंत्री ने अपने बहुमूल्य समय को थोड़ा थोड़ा व्यतीत करते हुए सम्मान प्राप्‍त किया व लोगों व कार्यकर्ताओं का मान रखा। उक्क्त मौके पर विधायक मूल चंद्र निरंजन ने वयोवृद्ध भाजपा कार्यकर्ता रामसेवक गुप्ता माल्यार्पण कर स्वागत किया।इस अवसर पर सेक्टर संयोजक माधौगढ़ दिनेश स्वर्णकार ने केन्द्रीय मंत्री को माला पहनाकर सम्मान किया तो वहीं जिलामंत्री भाजपा प्रशांत कश्यप ने भी ग्राम बावली में केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार का स्वागत व सम्मान किया इसी तरह अन्य जगहों पर उनका भव्य रुप से स्वागत किया गया । इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता प्रधान प्रतिनिधि कैलोर विनय प्रताप सिंह ,शत्रुघन सिंह सेंगर ,शिवेंद्र सिंह चितौरा,विकास मडोरी, बंटी नेता,कोमल सिंह, रामकुमार,अंकुर मिश्रा,सुबोध सिंह, संतोष प्रजापति,हिमांशु चिरवारिया,अमर सिंह पाल मई, विधायक प्रतिनिधि महेश सिंह राजावत,राहुल सेंगर भिटौरा प्रधान,मंडल अध्य्क्ष प्रमोद कठेरिया,कीरत सिंह,एडवोकेट पवन सिरोठिया,प्रधान प्रतिनिधि कस्वा दिनेश सिंह, मीडिया प्रभारी मयंक चतुर्वेदी के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।वही कार्यक्रम में मंच का संचालन शिवकुमार सिंह गौर (मंडल महामंत्री)के द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular