Homeजालौनजालौन में 74वां स्वतंत्रता दिवस सादगी, हर्षोल्लास एवं आर्कषक ढंग से मनाया...

जालौन में 74वां स्वतंत्रता दिवस सादगी, हर्षोल्लास एवं आर्कषक ढंग से मनाया गया

जालौन में 74वां स्वतंत्रता दिवस सादगी, हर्षोल्लास एवं आर्कषक ढंग से मनाया गया

  • जालौन में जिलाधिकारी  ,जिला जज, एसपी एवं सीडीओ ने भी फहराया राष्ट्रीय ध्वज

 

उरई ( जालौन) जनपद जालौन में 74वां स्वतंत्रता दिवस सादगी, हर्षोल्लास एवं आर्कषक ढंग से मनाया गया। निर्धारण कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 06ः00 गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान, प्रातः 07ः00 बजे से नगर में स्थित 18 महान विभूतियों की मूर्तियों पर माल्यार्पण, प्रातः 09ः00 बजे जिलाधिकारी डाॅ0 मन्नान अख्तर द्वारा कलेक्ट्रट भवन में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी महोदय ने कलेक्ट्रट परिसर में पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजल अर्पित की। उन्होने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यर्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला विज्ञान क्लब जालौन विज्ञान एवं प्रौधोगिकी परिषद उ0प्र0 द्वारा संचालित ”कौन बनेगा, नन्हा कलाम-2019“ में चयनित 15 छात्र/छात्राओं को प्रमाण-पत्र, चैक, मैडल व अन्य उपहार सामग्री देकर सम्मानित किया गया। जिसमें प्रथाम स्थान प्राप्त पांच छात्र/छात्राओं को रू0 21000.00, द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र/छात्राओं को रू0 5000.00 एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र/छात्राओं को रू0 1100.00 से सम्मानित किया गया, पुरस्कार पाने वाले छात्र/छात्राओं के वरीयता क्रम में नाम क्रमशः निम्नवत् हैं- श्रेयस, वैभव द्विवेदी, उज्जवल मिश्रा, ओम त्रिपाठी, अभिराज पटेल, आर्यन सेंगर, नीतेश कुमार, मधुरेश, अंकित प्रजापति, मानवेन्द्र, पलक राठौर, अभिषेक पाण्डेय, चाहत, समृद्ध और सत्यम सिंह।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर लाल शुक्ला, जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचन्द्र यादव, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट गुलाब सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी, समन्वयक जिला विज्ञान क्लब विनय कुमार गुप्ता, ई0डी0एम0 पुष्पेन्द्र सिंह, कलेक्ट्रेट अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular