Homeजालौनजिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर एवं पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिंह द्वारा सम्पूर्ण...

जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर एवं पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिंह द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील माधौगढ़ में आये शिकायतकर्ताओं की समस्या को सुना एवं तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिये।

जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर एवं पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिंह द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील माधौगढ़ में आये शिकायतकर्ताओं की समस्या को सुना एवं तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिये।

उरई(जालौन)  15 दिसम्बर 2020 जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में तहसील माधौगढ़ के तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में सर्वप्रथम उपस्थिति पंजीका का निरीक्षण किया। इसके उपरान्त उन्होने पिछले सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हुये प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की अद्यतन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिन विभागों के प्रार्थना पत्र निस्तारण हेतु लम्बित पाये गये उन विभागीय अधिकारी को शीघ्र निस्तारण किये जाने के कड़े निर्देश दिये। आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आये हुये प्रार्थना पत्रों का बड़े गम्भीरतापूर्वक देखते हुये संबंधित अधिकारी को बुलाकर शीघ्र निस्तारित किये जाने के निर्देश देते हुये प्रार्थना पत्रों को सौप दिये। उन्होने यह भी कहा कि जो भी प्रार्थना पत्र आये उसके निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही क्षम्य नही होगी। आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 79 प्रार्थना पत्र पंजीकृत किये गये तथा जिसमें 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके अलावा राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, विकास विभाग, समाज कल्याण की, शिक्षा विभाग, नगर पालिका, विधुत विभाग, पूर्ति विभाग, जल संस्थान, कृषि विभाग एवं लोक निर्माण विभाग शिकायते प्राप्त हुई। जिलाधिकारी महोदय ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हुये प्रार्थना पत्रों को गुणवत्ता एवं ससमय निस्तारित करते हुये अवगत करायेगे तथा संबंधित को भी इसकी जानकारी देगे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह, उपजिलाधिकारी माधौगढ़ शालिगराम, वनाधिकारी अंकेश कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी माधौगढ़, तहसीलदार माधौगढ़ सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी भी मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular