Homeजालौनभाजपा बनाम बागी भाजपा रामपुरा में मान मनौव्वल का दौर भी...

भाजपा बनाम बागी भाजपा रामपुरा में मान मनौव्वल का दौर भी नहीं आया काम

भाजपा बनाम बागी भाजपा

 

रामपुरा में मान मनौव्वल का दौर भी नहीं आया काम

कोंच व नदीगांव में नामांकन वापसी से निर्विरोध हुआ चुनाव

माधौगढ़, रामपुरा, कुठौंद और महेबा में मतदान आज

रामपुरा ( जालौन ) ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा जिले के नौ ब्लॉकों में से सात पर चुनाव लड़ रही है। इसमें से जालौन और कदौरा में नामांकन के पहले दिन ही निर्विरोध का रास्ता साफ हो गया था। शुक्रवार को नाम वापसी के दौरान नदीगांव और कोंच में भी एक-एक ही प्रत्याशी रह गया और यहां भी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख हो गए। रामपुरा में एक प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। अब यहां पर भाजपा बनाम बागी भाजपा चुनाव हो रहा है।

विकास खण्ड कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा के नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। निर्धारित समय तक भाजपा का जिला नेतृत्व रामपुरा में अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ विद्रोही प्रत्याशी ऋषि द्विवेदी की मान मनौव्वल होती रही। इस सबके बाद भी बात नहीं मानी गई और भाजपा के अधीकृत प्रत्याशी अजीत सिंह का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनने का सपना सच नहीं हो पाया। अब रामपुरा ब्लॉक में भारतीय जनता पार्टी असहज स्थिति में हैं। यहाँ सपा, बसपा व कांग्रेस का एक भी प्रत्याशी मैदान में नहीं है। यहाँ भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को भाजपा का ही विद्रोही प्रत्याशी टक्कर दे रहा हैं। शनिवार को अब मतदान के बाद ही जीत का फैसला हो पाएगा। यहां पर भाजपा में दो फाड़ हो गए है। कुठौंद में भी मुकाबला है। महेबा में भाजपा के श्रीकांत पाल व प्रसपा के अधिकृत प्रत्याशी चौ.विष्णुपाल सिंह के बेटे आमने सामने है। दूसरी तरफ भाजपा जिला नेतृत्व नदीगांव और कोंच में निर्विरोध चुनाव कराने में सफल हो गया। नदीगांव में अभिमन्यु सिंह उर्फ डिम्पल के पिताजी अर्जुन सिंह निर्विरोध हो गए। कोंच में रानी देवी का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय हो गया। गुरुवार को कदौरा, जालौन में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कोई नहीं रहा था, जिससे उनका भी निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ था, बस अधिकृत घोषणा होने बाकी थी।

सपा घराने की बहू निर्विरोध

डकोर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा ने कोई प्रत्याशी ही नहीं उतारा था। यहां पर सपा के राष्ट्रीय नेता डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव के भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव की पुत्रवधू नेहा यादव निर्विरोध चुनी गई।

माधौगढ़ में प्रशासन को मिल रही सत्ता की टॉनिक

ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी की राह आसान नहीं है। यहां पर प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे है। आरोप लगाया है कि समय अवधि के बाद भी विपक्ष के प्रत्याशी का एक प्रपत्र सम्मिट कराया गया। यहीं पर ये साबित हो गया कि प्रशासन को सत्ता का टॉनिक मिल रहा है। यहां पर हंगामा भी इसी बात पर हुआ था। अब भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी चिंतामन दोहरे और राकेश के बीच रोचक मुकाबला है।

#आन्या एक्सप्रेस #अटलजनशक्तिसंगठन #जालौनपुलिस #अटलजनशक्तिसंगठन #राजनीति #bjp #भाजपा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular